नोएडा में 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल
नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश माया त्यागी उर्फ अमन त्यागी मारा गया। इस ...और पढ़ें

रणदीप भाटी गैंग का शूटर मुठभेड़ में ढेर। फोटो: पुलिस
HighLights
नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
50 हजार का इनामी बदमाश माया त्यागी मारा गया।
मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-126 थाना पुलिस और सीआरटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से मारा गया।
मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
मुजफ्फरनगर का रहने वाला था बदमाश
एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी माया त्यागी उर्फ अमन त्यागी के रूप में हुई है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी।
भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था कनेक्शन
पुलिस के मुताबिक, अमन उर्फ माया त्यागी का संबंध कुख्यात रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था। वह बादलपुर थाने का अपराधी था। उसके खिलाफ 12 से ज्यादा मामले दर्ज थे।
सेक्टर-126 पुलिस और सीआरटी टीम की कार्रवाई
शनिवार को सेक्टर-126 थाना पुलिस और सीआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इसी दौरान बदमाश से मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में घायल तीन पुलिसकर्मियों के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।