नॉलेज पार्क में बीच सड़क पर छात्रों का गदर, जमकर चले लात-घूंसे; ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों पक्षों को दबोचा
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में सड़क पर जमकर मारपीट ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में छात्रों के दो गुटों में मारपीट। फोटो: वीडियो ग्रैब
HighLights
ग्रेटर नोएडा में छात्रों के दो गुटों में मारपीट।
कॉलेज के बाहर सड़क पर हुई घटना का वीडियो वायरल।
पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया, कॉलेज करेगा कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बीच सड़क पर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना एक कॉलेज के बाहर की बताई जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो संज्ञान में लेकर पुलिस आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार की है। कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। छात्र एक-दूसरे को पीटने लगे। इस दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
दो पक्षों के छात्र हिरासत में
वीडियो संज्ञान में लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के छात्रों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए मारपीट में शामिल छात्रों के निलंबित की कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा हादसे में मृत युवक की 20 दिन बाद हुई पहचान, परिजनों ने कपड़ों से पहचाना