विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, खेल और मेट्रो सुविधाओं पर रहा विशेष फोकस

Published: Fri, 13 Feb 2026 02:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में प्राधिकरण सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे, ...और पढ़ें

नोएडा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक। फाइल फोटो

नोएडा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा दौरे के दौरान नोएडा प्राधिकरण सीईओ कृष्ण करुणेश के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे, खेल सुविधाओं और सार्वजनिक परिवहन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मेट्रो नेटवर्क और शहर में मौजूद इनडोर व आउटडोर स्टेडियमों की स्थिति पर जानकारी ली।

स्टेडियमों की संख्या और उपयोग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल पूछा कहा कि नोएडा में संचालित इनडोर और आउटडोर स्टेडियमों की कुल संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति और उपयोगिता के बारे में विस्तृत विवरण जानकारी ली।

उन्होंने यह भी पूछा कि इन खेल परिसरों में नागरिकों की भागीदारी कितनी है, सुविधाओं का रखरखाव किस स्तर पर हो रहा है। योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि शहर के सभी स्टेडियमों को स्थानीय स्कूलों व कालेजों को जोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में जनहानि कम करने का प्रयास, UP Budget 2026 में ‘जीरो फैटेलिटी’ विजन पर खर्च होंगे 50 करोड़ रुपये

उनका कहना था कि खेल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों की नियमित भागीदारी जरूरी है। इससे न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी।

स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने इस पहल के तहत स्कूल स्तर पर खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं पर जोर दिया। सभी स्टेडियमों की स्टेटस रिपोर्ट ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी स्टेडियमों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

अधिकारियों ने रखरखाव, सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और बुकिंग प्रणाली से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि खेल परिसरों की गुणवत्ता और उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री की इस समीक्षा को शहर में खेल सुविधाओं के बेहतर उपयोग और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई

मेट्रो कनेक्टिविटी पर भी चर्चा

बैठक में शहर की मेट्रो कनेक्टिविटी पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मेट्रो सेवाओं के विस्तार, यात्रियों की सुविधा और भविष्य की परियोजनाओं की प्रगति पर जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सार्वजनिक परिवहन को और सुलभ व प्रभावी बनाया जाए।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो की दो विस्तार परियोजनाएं शामिल है। इसमें ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो विस्तार को केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है, जिस पर काम चल रहा है। जबकि सेक्टर-142 से बाटेनिकल तक एक्वा लिंक लाइन परियोजना पाइप लाइन में है, मंजूरी मिलते ही इस पर काम शरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा में MGU के कुलपति की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे सीएम योगी, भेंट किया ये खास उपहार