विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में MGU के कुलपति की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे सीएम योगी, भेंट किया ये खास उपहार

Published: Fri, 13 Feb 2026 12:34 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में महयोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेंद्र सिंह की बेटी के विवाह समारोह में शामिल ...और पढ़ें

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति की पुत्री और दामाद को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ. सूचना विभाग

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति की पुत्री और दामाद को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ. सूचना विभाग

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी नोएडा में विवाह समारोह में पहुंचे।

  2. कुलपति डॉ. सुरेंद्र सिंह की बेटी को आशीर्वाद दिया।

  3. नवदंपति को ओडीओपी उत्पाद भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

डिजिटल डेस्क, नोएडा। Mahyogi Gorakhnath University (गोरखपुर) के कुलपति डॉ. सुरेन्द्र सिंह की पुत्री के विवाह के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को उपहार स्वरूप ओडीओपी (One District One Product) के उत्पाद भेंट किए। ओडीओपी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख पहल है, जिसके तहत प्रत्येक जिले के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा दिया जाता है।

कार्यक्रम में परिवारजन और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में CM योगी ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, 4000 करोड़ के सेमीकंडक्टर पार्क पर जोर