विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गजब! CBSE के प्रश्नपत्र के QR कोड से खुला यूट्यूब गाना; बोर्ड ने दी सफाई- पेपर असली, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

Published: Tue, 10 Mar 2026 01:35 PM (IST)

सीबीएसई के एप्लाइड मैथमेटिक्स पेपर में एक अजीब घटना सामने आई। प्रश्न पत्र पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीबीएसई एप्लाइड मैथमेटिक्स पेपर में क्यूआर कोड त्रुटि सामने आई।

  2. क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब पर विदेशी गाना बजने लगा।

  3. यह घटना छात्रों और शिक्षकों के बीच हंसी का पात्र बनी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सीबीएसई की ओर से एप्लाइड मैथमेटिक्स का पेपर सोमवार को आयोजित किया गया। इस प्रश्न पत्र के फ्रंट पेज पर लगा क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब ओपन हो रहा है, जिस पर फॉरेन म्यूजिक बज रहा है।

जबकि क्यूआर कोड पेपर कोड स्कैन करने के लिए दिया जाता है। सोशल मीडिया पर यह स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षकों के बीच भी परीक्षा केंद्रों पर इसको लेकर सीबीएसई की खिल्ली उड़ रही है।

ऑनलाइन चल रहे पोस्ट के अनुसार, कोड को स्कैन करने पर यूजर्स को रिक एस्टली के 1987 के गाने 'Never Gonna Give You Up' पर रीडायरेक्ट किया गया, जिसे इंटरनेट पर "रिकरोल" मीम के नाम से जाना जाता है।

सीबीएसई ने कहा - सुरक्षा से समझौता नहीं

हालांकि इस मामले में सीबीएसई ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रश्न पत्रों में कई सुरक्षा फीचर दिए जाते हैं, जिनमें क्यूआर कोड भी शामिल है। कुछ प्रश्न पत्र सेट में एक क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो लिंक खुलने की जानकारी सामने आई है।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्न पत्र पूरी तरह जेन्युइन हैं और उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं हुआ है। बोर्ड ने यह भी कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 13.35.00

सीबीएसई की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति।

ऑनलाइन चल रहे पोस्ट के अनुसार, कोड को स्कैन करने पर यूजर्स को रिक एस्टली के 1987 के गाने 'नेवर गोना गिव यू अप' पर रीडायरेक्ट किया गया, इंटरनेट पर इसे "रिकरोल" मीम के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट देशों में 12 से 16 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं की स्थगित, 14 मार्च को होगी समीक्षा

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: गणित का पेपर हो गया खराब तो न हों परेशान, इस तरीके से कर पाएंगे रिजल्ट में सुधार