CBSE Board Exam 2026: गणित का पेपर हो गया खराब तो न हों परेशान, इस तरीके से कर पाएंगे रिजल्ट में सुधार
सीबीएसई 12th गणित का पेपर कठिन रहा है। ऐसे में कई छात्रों का पेपर खराब हो गया है। लेकिन इन ...और पढ़ें

CBSE Board Exam 2026
HighLights
सीबीएसई 12th गणित का पेपर कई स्टूडेंट्स का हो गया खराब।
न लें टेंशन, सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होकर रिजल्ट में कर सकेंगे सुधार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से सीनियर सेकेंडरी (मैथ्स) का पेपर 9 मार्च को आयोजित किया गया। पेपर खत्म होने के बाद छात्रों ने बातचीत में बताया कि इस बार गणित का पेपर काफी लम्बा और कठिन था। इसके चलते देशभर में कई छात्रों का पेपर खराब हो गया है इस इस सब्जेक्ट में कम अंक मिलेंगे। इससे स्टूडेंट्स में निराशा देखने को मिली।
न ले टेंशन, रिजल्ट में कर पाएंगे सुधार
जिन छात्रों का मैथ्स का पेपर खराब हो गया है उनको अब टेंशन न लेकर आगे के पेपर्स की तैयारी पर फोकस करना चाहिए। ज्यादा परेशान होने से आगे की तैयारी पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में अभी आप केवल आगे के पेपर्स पर फोकस करें।
मैथ्स के नंबर में सुधार का रहेगा मौका
सीबीएसई बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को गणित के नम्बर्स में सुधार का मौका मिलेगा। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लेकर पूरी तैयारी के साथ गणित का पेपर दोबारा देकर अपने रिजल्ट में सुधार कर पाएंगे।
कब तक होंगी बोर्ड परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर से 12th बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से हुई थी। अंतिम पेपर 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
