विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट देशों में 10th 12th एग्जाम किया पोस्टपोंड, 3 मार्च को दोबारा होगी समीक्षा

Published: Sun, 01 Mar 2026 04:08 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 05:09 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और ...और पढ़ें

CBSE Board Exam 2026

CBSE Board Exam 2026

HighLights

  1. मिडिल ईस्ट देशों में सीबीएसई 10th 12th एग्जाम स्थगित।

  2. 3 मार्च को दोबारा एग्जाम को लेकर होगी समीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच हो रहे युद्ध ने अपने पांव मिडिल ईस्ट देशों में भी पसारने चालू कर दिए हैं। इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में जवाबी हमला किया है। इसी को देखते हुए अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने नोटिफिकेशन जारी कर इन देशों में कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षाओं का पोस्टपोंड करने का आदेश दिया है।

सीबीएसई ने जारी किया नोटिफिकेशन

सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि "छात्रों और विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 दोनों ही क्लासेज की सोमवार 2 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।" बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नई एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

3 मार्च को होगी दोबारा समीक्षा

बोर्ड की ओर से परीक्षाओं को लेकर मंगलवार 3 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी और 5 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें।

CBSE Board Exam

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र केवल थ्योरी पेपर्स का करवा सकेंगे मूल्यांकन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से छात्रों के लिए जानकारी साझा की गई है कि कोई भी स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए दोबारा पुनर्मूल्यांकन नहीं करवा सकेंगे। अगर छात्र चाहेंगे तो वे केवल थ्योरी पेपर के लिए री-एसेसमेंट करवा सकेंगे। केवल लिखित परीक्षाओं के मार्क्स में ही संभावना है, किसी भी प्रकार से प्रैक्टिकल मार्क्स में बदलाव संभव नहीं होगा।
सीबीएसई द्वारा कक्षा 10th 12th का रिजल्ट मई माह में जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को बोर्ड की ओर से री-एसेसमेंट का मौका दिया जायेगा। हालांकि, पुनर्मूल्यांकन के लिए स्टूडेंट्स को आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: फिजिक्स पेपर को लेकर टीचर ने दर्ज की PIL, प्रश्नपत्रों के कठिनाई के स्तर पर उठाया सवाल