CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट देशों में 12 से 16 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं की स्थगित, 14 मार्च को होगी समीक्षा
सीबीएसई की ओर से मिडिल ईस्ट के देशों में 12th क्लास की 12 से 16 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं ...और पढ़ें

CBSE postpones exams
HighLights
मिडिल ईस्ट देशों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित।
14 मार्च को दोबारा होगी समीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से मिडिल ईस्ट देशों में हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई नोटिफिकेशन जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक इजरायल, अमेरिका और ईरान के युद्ध का असर कई मिडिल ईस्ट देशों पर पड़ रहा है जिसको देखते हुए सीबीएसई की ओर से 12 से 16 मार्च तक होने वाली 12th बोर्ड परीक्षाओं को पोस्टपोंड कर दिया गया है।
नोटिफिकेशन में दी गई ये डिटेल
मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति, छात्रों की मानसिक पीड़ा और व्याप्त अनिश्चितताओं की गहन समीक्षा के बाद, बोर्ड ने 12 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
14 मार्च को दोबारा होगी समीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षाओं को लेकर अब 14 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी और आगे होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें।

भारत में समय पर होंगी परीक्षाएं
आपको बता दें कि यह मिडिल ईस्ट देशों में ही परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। भारत में बोर्ड परीक्षाएं अपनी समय पर संपन्न होंगी। आपको बता दें कि इंडिया में 12th क्लास की परीक्षाएं 17 फरवरी से स्टार्ट हुई थीं जो 11 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।
