Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहीद भगत सिंह पार्क में मेमोरियल वाल बनाने का काम पूरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 01 Nov 2020 10:34 PM (IST)

    जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-150 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में मेमोरियल वाल बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।

    शहीद भगत सिंह पार्क में मेमोरियल वाल बनाने का काम पूरा

    जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-150 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में मेमोरियल वाल बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। यहां 2400 एमएम के शिलापट बनाए गए हैं। इसमें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व बटुकेश्वर दत्त की जीवनी को उकेरा गया है। इनके साथ बिस्मिल अजीमाबादी की सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत को लिखा जाएगा। जीवनी को हिदी व अंग्रेजी दो भाषाओं में लिखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को इसका निरीक्षण नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदू प्रकाश सिंह ने टीम के साथ किया। उन्होंने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। फिनिशिग का काम अंतिम चरण में है। इस माह में किसी भी दिन पार्क जनता को समर्पित हो सकता है। इसके निर्देश संबंधित अधिकारी को दे दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि पार्क में 12.5 फीट ऊंची शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई जा चुकी है। इसका अनावरण अभी नहीं किया गया है। शहीदों की याद में पार्क में तीन पर्वत बनाए गए हैं। इसमें राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों के फूलों वाले पौधे लगाए जा रहे हैं। इस पार्क में आने वालों के लिए तीन तरफ से प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पार्क करीब 28 एकड़ में बनाया गया है। पार्क में विश्राम स्थल और जनसुविधाएं दी गई हैं। इसमें जलाशय के बीच एक जलपान गृह भी बनाया जा रहा है। पार्क में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होगी। पार्क में भूमि की किस्म के अनुसार 2040 संख्यक विभिन्न प्रजातियों के पौधे, विभिन्न प्रजाति के 42575 संख्यक अलंकृत पौधे, 111000 संख्यक ग्राउंड कवर तथा 500 संख्यक कीपर का रोपण किया गया है। पार्क में करीब 350 लोगों के बैठने की क्षमता के हिसाब से ओपन एंफी थियेटर बनाया गया है। पार्क के अंदर सैर करने वाले लोगों के विश्राम करने के लिए 3 पवेलियन का निर्माण किया जा रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner