विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NCR का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनेगा नोएडा में, 69.7 किमी ट्रैक से 20 लाख लोगों को राहत; 3 शहरों में आसान होगा सफर

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:00 AM (IST)

गौतमबुद्धनगर में नोएडा प्राधिकरण 69.766 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक नेटवर्क बिछा रहा है, जो एनसीआर का सबसे बड़ा होगा। इससे ...और पढ़ें

नोएडा प्राधिकरण 69.766 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक का जाल बिछा रहा है। एआई इमेज

नोएडा प्राधिकरण 69.766 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक का जाल बिछा रहा है। एआई इमेज

HighLights

  1. नोएडा में बन रहा एनसीआर का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क।

  2. कुल 69.766 किलोमीटर ट्रैक से 20 लाख लोगों को फायदा।

  3. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट में आवागमन होगा आसान।

कुंदन तिवारी, नोएडा। गौतमबुद्धनगर की 20 लाख आबादी को सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण 69.766 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक का जाल बिछा रहा है, जो एनसीआर के किसी भी शहर में सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। इसका लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट शहर के लोगों को आने वाले समय में मिलेगा।

इन तीन शहरों में आना-जाना होगा आसान

दिल्ली समेत एनसीआर के किसी भी शहर गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद में आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। अभी तक नोएडा प्राधिकरण 47.157 किलोमीटर का मेट्रो रेल का ट्रैक बिछाया जा चुका है। इसमें एक्वा लाइन का 29.707 किलोमीटर ट्रैक शामिल है, जबकि ब्लू लाइन मेट्रो का 13.5 किलोमीटर व मैजेंटा लाइन का 3.95 किमी ट्रैक भी शामिल है।

एलएनटी को भी टेंडर जारी किया

नोएडा प्राधिकरण की एक्वा लाइन विस्तार व लिंक लाइन को लेकर 22.609 किमी का नया ट्रैक विछाने का काम किया जा रहा है, जिसमें सेक्टर-142 से बाटेनिकल गार्डन 11.56 किमी व ग्रेटर नेाएडा डिपो से बोड़ाकी तक 2.5 किमी के ट्रैक बिछाने के लिए एलएनटी को भी टेंडर जारी कर काम अवार्ड किया जा चुका है।

तीन मेट्रो के रूट पर 35 स्टेशन संचालित

इसके तहत 10 स्टेशनों को निर्माण होने जा रहा है जबकि ग्रेनो वेस्ट तक 8.449 किमी नए ट्रैक में पांच स्टेशन बनाया जाएगा। यानी कुल 15 मेट्रो स्टेशन नोएडा में और तैयार होंगे। वहीं, पहले से तीन मेट्रो के रूट पर 35 स्टेशन संचालित हो रहे है।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइनें

लाइन रूट दूरी (किमी) स्टेशन
ब्लू लाइन मेट्रो सेक्टर-15 से इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी सेक्टर-62 13.5 12
मैजेंटा लाइन सेक्टर-38 ए से कालिंदी कुंज 3.95 02
एक्वा लाइन नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो 29.707 21
एक्वा लाइन (लिंक) बॉटनिकल गार्डन (ब्लू व मैजेंटा लाइन) से सेक्टर-142 11.56 08
एक्वा लाइन (विस्तार) सेक्टर-51 से सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट 8.449 05
एक्वा लाइन (विस्तार) ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी 2.6 02

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर आई गुड न्यूज, नई एक्वा लाइन को मंजूरी; मोदी कैबिनेट में लिया गया फैसला

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा वासियों को केंद्र सरकार का तोहफा, मेट्रो विस्तार के लिए 2390 करोड़ रुपये मंजूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।