विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्वा मेट्रो के एलान से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रॉपर्टी बाजार में हलचल, इन 5 स्टेशनों पर बढ़ सकती है कीमत

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:40 PM (IST)

केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद एक्वा मेट्रो के ग्रेटर नोएडा वेस्ट विस्तार से क्षेत्र में संपत्ति की कीमतों में ...और पढ़ें

खरीदार अब मेट्रो स्टेशन की लोकेशन और कंस्ट्रक्शन की रफ्तार पर दांव लगाएगा। एआई इमेज

 खरीदार अब मेट्रो स्टेशन की लोकेशन और कंस्ट्रक्शन की रफ्तार पर दांव लगाएगा। एआई इमेज

HighLights

  1. एक्वा मेट्रो विस्तार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संपत्ति के दाम बढ़ेंगे।

  2. कैबिनेट की मंजूरी से लाखों निवासियों में उत्साह और निवेश की उम्मीद।

  3. पांच नए स्टेशन प्रॉपर्टी बाजार में तेजी लाएंगे, खासकर सेक्टर 61।

धर्मेंद्र चंदेल, नोएडा। नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक एक्वा मेट्रो की घोषणा सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह प्रॉपर्टी के दामों में उछाल लाने वाला अवसर है।

एयरपोर्ट के बाद मेट्रो से बढ़ेगा प्रॉपर्टी का दाम

यह उस आम आदमी का सपना है, जिसने 2012 में फ्लैट लिया था। 14 साल से ऑटो-बस के भरोसे था। उस निवेशक के लिए है, जिसने कुछ दिन पहले जेवर में नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उदघाटन के बाद संपत्तियों की दरों में उछाल देखा था।

अब वह दूसरा उछाल देखना चाहता है। मेट्रो आएगी तो उसके साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की संपत्तियों की नई कहानी भी आएगी। खरीदार अब स्टेशन की लोकेशन और कंस्ट्रक्शन की रफ्तार पर दांव लगाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोग उत्साहित 

दिल्ली में कैबिनेट की बैठक खत्म हुई, तो केंद्रीय कैबिनेट ने वह फैसला लिया, जिसका ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 8 लाख लोगों को 2012 से इंतजार था। 

एक्वा मेट्रो के विस्तार को मंजूदी की खबर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को उत्साहित कर दिया क्योंकि अप्रैल 2026 में जब पुरानी डीपीआर खारिज हुई थी, तो लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी।

बिल्डर निराश थे, खरीदार रुक गए थे, लेकिन अब तेजी आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद एक्स पर लिखा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहीं से संपत्तियों की दरों में उछाल की कहानी शुरू होती है।

5 स्टेशन, 5 नई किस्मतें

  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट सिर्फ एक इलाका नहीं है, यह एनसीआर का सबसे बड़ा मिडिल-क्लास शहर है। 
  • मेट्रो का लाभ सिर्फ ग्रेटर नोएडा वेस्ट ही नहीं, नोएडा के लोगों को भी होगा। 
  • सेक्टर 61 सबसे बड़ा जैकपाॅट होगा। यहां एक्वा लाइन, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से जुड़ेगी। मतलब ग्रेटर नोएडा वेस्ट का आदमी सीधे दिल्ली पहुंच जाएगा। जो स्टेशन इंटरचेंज बनता है, वहां प्राॅपर्टी का दाम सबसे तेज भागता है।
  • गौड़ सिटी माॅल, ब्लू सफायर माॅल, एच एंड एच माॅल यह पूरा कॉमर्शियल हब अब मेट्रो पर आ जाएगा। दुकान हो या आफिस, किराया और कीमत दोनों ऊपर जाएंगे। सैकड़ों सोसायटी, स्कूल व अस्पताल है। सभी को मेट्रो का लाभ मिलेगा।

क्यों आएगा उछाल?

  • ऐसा पहली बार नहीं होने जा रहा है। पिछले 5 साल में एनसीआर में संपत्तियों की दरों में 80 प्रतिशत तक बढ़ी है। जेवर में नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उदघाटन के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा में 100 प्रतिशत तक दरें बढ़ी हैं।
  • जब 2019 में एक्वा लाइन शुरू हुई थी, तो सेक्टर 137, 142, 143 की कीमतें बाकी बाजार से 25 से 40 प्रतिशत तेज बढ़ी थीं। मेट्रो स्टेशन के 500-800 मीटर के दायरे में संपत्ति हमेशा 10 से 25 प्रतिशत महंगी बिकती है।

एक्सपर्ट्स सुनील गोयल का अनुमान है कि स्टेशन के 1 से 2 किमी में एक से दो हजार रुपये प्रति वर्गफुट का प्रीमियम जुड़ सकता है। किराया भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ेगा, क्योंकि नौकरीपेशा लोग मेट्रो के पास रहना पंसद करेंगे।

संपत्ति बाजार में तेजी

मेट्रो घोषणा के 2 घंटे के अंदर ही ब्रोकरों के फोन बजने लगे। संपत्ति कारोबार से जुड़े गौरव बब्बर व मनीष शर्मा ने बताया कि लोगों के अचानक फोन आने लगे। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले प्रस्तावित स्टेशनों के आस-पास निवेश करने की इच्छा जता रहे थे।

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर आई गुड न्यूज, नई एक्वा लाइन को मंजूरी; मोदी कैबिनेट में लिया गया फैसला

यह भी पढ़ें- स्वच्छता में नोएडा की ऐतिहासिक छलांग! 14वीं रैंक से सीधे देश में नंबर-6; यूपी में लगातार नंबर-1 का जलवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।