स्वच्छता में नोएडा की ऐतिहासिक छलांग! 14वीं रैंक से सीधे देश में नंबर-6; यूपी में लगातार नंबर-1 का जलवा
Noida Jumps to 6th in Swachh Survekshan: नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में देश भर में छठा स्थान हासिल किया है, जबकि उत्तर प्रदेश में लगातार पहला स्थान बरकरार रखा है।

नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग, देश में 6th तो UP में टॉप पर। फाइल फोटो
HighLights
नोएडा ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में देश में छठा स्थान प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश में लगातार पहले स्थान पर अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी।
शहर को 5-स्टार गार्बेज फ्री और वाटर प्लस प्रमाणन मिला।
कुंदन तिवारी, नोएडा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में साफ-सफाई के मामले में नोएडा ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। जहां में उत्तर प्रदेश में लगातार पहला स्थान हासिल किया है तो वहीं देश भर में शहरों की सूची में भी बडी छलांग लगाई है।
2023 में 14वीं रैंक पर रहे नोएडा ने इस बार देश में छठा स्थान हासिल किया और शीर्ष स्वच्छ शहरों में अपनी जगह मजबूत की।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि साल 2018 के स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर 324वें स्थान पर था। इसके बाद स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार सुधार हुआ। साल 2021 में नोएडा देश के शीर्ष पांच शहरों में शामिल रहा। 2022 में 7500 में से 6332 अंक पाकर पांचवीं रैंक हासिल की। वहीं, 2023 में 9500 में से 8117 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते नोएडा को सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) में शामिल किया गया। इस साल भी 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शहर ने लीग में अपनी जगह बरकरार रखी। नोएडा को 5-स्टार गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) रेटिंग और वाटर प्लस प्रमाणन भी मिला है।
इसके साथ ही वह देश के 23 विशिष्ट सुपर स्वच्छ लीग (गोल्डन सिटी) शहरों में शामिल है। यह उपलब्धि नागरिकों की भागीदारी और अधिकारियों के प्रयासों का नतीजा है। सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के अन्य मानकों पर काम जारी है। प्राधिकरण ने आने वाले वर्षों में तकनीक और कार्यप्रणाली में सुधार कर सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- NDMC स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में देश में दूसरे नंबर पर, लगातार तीन साल टॉप रैंकिंग के बाद भी दबदबा बरकरार