Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अभिनेता राजपाल यादव ने खरीदी दिव्यांग क्रिकेट लीग की मुंबई टीम

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 11 Feb 2022 06:28 PM (IST)

    जागरण संवाददाता नोएडा नोएडा में प्रस्तावित व‌र्ल्ड दिव्यांग प्रीमियर टी-10 लीग की मुंबई टीम क

    Hero Image
    अभिनेता राजपाल यादव ने खरीदी दिव्यांग क्रिकेट लीग की मुंबई टीम

    जागरण संवाददाता, नोएडा :

    नोएडा में प्रस्तावित व‌र्ल्ड दिव्यांग प्रीमियर टी-10 लीग की मुंबई टीम के मालिक बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव होंगे। उन्होंने लीग की मुंबई फ्रेंचाइजी को खरीदा है। लीग 23 मार्च से नोएडा में प्रस्तावित है। भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के क्रिकेटर भी खेलेंगे। लखनऊ फ्रेंचाइजी को नोएडा की कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया खरीद चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता राजपाल यादव ने बताया कि हमारे यहां ज्यादातर लोग क्रिकेट पसंद करते है। ऐसे में इस लीग से दिव्यांग खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। शारीरिक बाधा के चलते किसी को भी योग्यता साबित करने से नहीं रोकना चाहिए। यह बहुत अच्छा प्रयास है। इस तरह की युवा प्रतिभाओं को करीब से खेलते हुए देख पाऊंगा। लीग का हिस्सा बनकर खुश हैं। लीग के संस्थापक राजीव मिश्रा ने बताया कि शुरू से ही मेरा फोकस समाज में छुपी प्रतिभाओं के लिए कुछ करने का रहा है।

    मुझे खुशी है कि इस मंच के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। लीग के उपाध्यक्ष कुलदीप यादव भी मौजूद रहे। पैरा क्रिकेट एसोसिएशन आफ इंडिया करेगा संचालन

    राजीव मिश्रा ने बताया कि लीग के संचालन की जिम्मेदारी पैरा क्रिकेट एसोसिएशन आफ इंडिया की रहेगी। लीग में भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लीग में लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद की आठ टीमें होंगी। क्रिकेटरों को प्रदर्शन के आधार पर 10 हजार, 25 हजार, 50 हजार और एक लाख के चार वर्ग में रखा जाएगा। इसी के आधार पर फ्रेंजाइजी खरीदेंगी।