विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेस क्लब ने रोटरी क्लब को हराया

By Edited By:
Published: Fri, 20 Mar 2015 08:07 PM (IST)

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध विवि के खेल मैदान पर शुक्रवार को प्रेसक्लब ग्रेटर नोएडा

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :

गौतमबुद्ध विवि के खेल मैदान पर शुक्रवार को प्रेसक्लब ग्रेटर नोएडा और रोटरी क्लब के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। पत्रकारों की टीम ने रोमांचकारी मुकाबले में रोटरी क्लब को बीस रन से हरा दिया। प्रेसक्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। रवि ने सर्वाधिक 64, विनोद जयंत ने 34 रन बनाए। नवीन ने अंतिम दो गेदों पर जोरदार छक्के लगाए। रोटरी क्लब की तरफ से अमित गोयल, केके शर्मा, सौरव बंसल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रोटरी क्लब की टीम 153 रन बनाकर सिमट गई। रविंद्र भाटी ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान दिया। मुकुल गोयल, सौरव बंसल, धीरज शेरावत, नरेंद्र यादव ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विवि के रजिस्ट्रार सीपी सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर विनोद कसाना, मुकेश शर्मा, मनजीत सिंह, बिजेंद्र आर्य, मनोज गर्ग भी मौजूद रहे।