Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोस्टर के माध्यम से जगाई नारी सशक्तीकरण की अलख

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:49 PM (IST)

    मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और महिला हेल्पलाइन व अन्य जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने खेत में काम कर रही महिलाओं को भी जागरूक किया।

    पोस्टर के माध्यम से जगाई नारी सशक्तीकरण की अलख

    मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और महिला हेल्पलाइन व अन्य जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने खेत में काम कर रही महिलाओं को भी जागरूक किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पीआरवी, एंटी रोमियो स्क्वाड और थाना पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना, कृष्णापुरी, गांधीनगर, वहलना चौक समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर बताते हुए उन्हें यूपी-112, ट्विटर सेवा, महिला हेल्पलाइन 181 और 1090 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इनके प्रयोग के बारे में जानकारी दी। बताया कि कोई भी परेशानी होने पर उक्त नंबर पर फोन करते ही पुलिस की मदद मिलेगी। इस दौरान खेत में काम कर रही महिलाओं को भी जानकारी दी गई और पंफलेट वितरित किए गए। एसडी कालेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डीएलएड (बीटीसी) के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर नारी सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डा. आलोक कुमार गुप्ता व प्राचार्या बबली तोमर एवं डीएलएड (बीटीसी) के छात्र-छात्राओं ने अपनी आनलाइन उपस्थित देकर किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कालेज ग्रुप पर महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता के पोस्टर बनाकर भेजे। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता आंचल धीमान, द्वितीय विजेता प्रीति वर्मा व साक्षी एवं तृतीय विजेता सना परवीन रहीं। कालेज प्राचार्य डा. आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि नारियों में आत्म सुरक्षा के प्रति विश्वास जगना जरूरी है। मानसिक व बौद्विक रूप से भी महिलाएं सशक्त हैं। प्रतियोगिता में राजीव कुमार, प्रिया गोयल, संगीता कौशिक, सोनिका गर्ग व रजनी आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner