Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जो किसान की बात करेगा वही दिल्ली पर राज करेगा: केसी त्यागी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 04 Dec 2021 11:38 PM (IST)

    मंसूरपुर में श्री अरविद इंटर कालेज पूरा के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस विधायक खतौली मास्टर शुगन चंद त्यागी की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी बात रखी और किसानों से जागरूक रहने आह्वान किया।

    Hero Image
    जो किसान की बात करेगा वही दिल्ली पर राज करेगा: केसी त्यागी

    मुफ्फरनगर, टीम जागरण। मंसूरपुर में श्री अरविद इंटर कालेज पूरा के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस विधायक खतौली मास्टर शुगन चंद त्यागी की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी बात रखी और किसानों से जागरूक रहने आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य अतिथि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता पूर्व सांसद केसी त्यागी ने स्व. स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक शुगनचंद त्यागी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन स्व. शुगनचंद त्यागी के पौत्र विनय त्यागी ने किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की तथा संचालन बड़कली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा कराए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि श्री अरविद इंटर कालेज की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी ने की थी। इस मौके पर निरंकार त्यागी, अमित त्यागी,सतपाल त्यागी,बुद्ध प्रकाश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, ब्रह्मदत्त त्यागी, हरीश त्यागी, डा. कुलदीप त्यागी, डा. अतुल त्यागी, प्रबंधक नरेश त्यागी, प्रधानाचार्य क्षितिज मिश्रा, मास्टर विजय त्यागी, मास्टर दिनेश त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, केसी त्यागी से पत्रकारों ने सवाल किए। जिस पर उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग आयोग बने हुए हैं, लेकिन किसानों का कोई आयोग नहीं है। सर्वप्रथम किसान आयोग बनना चाहिए। कृषि कानून वापस लेने से कुछ नहीं होगा। एमएसपी की गारंटी अति आवश्यक है। अत: एमएसपी पर कानून अतिशीघ्र बन जाना चाहिए। किसानों का देश में शोषण किया जा रहा है। कहा कि किसानों की कोई बात नहीं कर रहा है। अब जो किसानों की बात करेगा वही दिल्ली पर राज करेगा।