विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुकुल में हुई प. रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर फिल्म की शूटिग

By JagranEdited By:
Published: Fri, 20 Nov 2020 10:01 PM (IST)

भवानीपुरा गांव में लड़वा मार्ग पर स्थित आचार्य अभयदेव वेद गुरुकुल आश्रम में धामा फिल्म इंटरनेशनल के तत्वावधान में शुक्रवार ...और पढ़ें

गुरुकुल में हुई प. रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर फिल्म की शूटिग
गुरुकुल में हुई प. रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर फिल्म की शूटिग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भवानीपुरा गांव में लड़वा मार्ग पर स्थित आचार्य अभयदेव वेद गुरुकुल आश्रम में धामा फिल्म इंटरनेशनल के तत्वावधान में शुक्रवार को पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिग हुई। इस फिल्म के विषयों की तथ्यात्मकता व पात्रों से जुड़े कुछ वास्तविक दृश्यों को फिल्मांकन के लिए ही गुरुकुल को चुना गया है।

धामा फिल्म के लेखक तेजपाल सिंह धामा ने बताया कि फिल्म में निर्देशक सावन वर्मा को रामप्रसाद बिस्मिल का किरदार निभाते हुए, अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों को एकजुट होने और जुल्मों का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित करते हुए दर्शाया गया है। आयुष शर्मा को चन्द्रशेखर आजाद की भूमिका में नौजवानों में जोश भरते हुए दिखाया गया है। उन्होंने फिल्म के माध्यम से नौजवानों को प्रोत्साहित करते हुए दिखाया कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए भारत माता की रक्षा करना और बलिदान होना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। वहीं अशफाक उल्ला खां के किरदार में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अखिलेश पांडे ने बताया कि देश की रक्षा करने के लिए कोई जाति धर्म नहीं होता है, वरना अंग्रेजों की तरह ही सभी को गुलामी की जंजीरों में जकड़ना पडे़गा। वहीं कलाकारों द्वारा गुरुकुल के ब्रह्मचारियों पर एक गीत भी फिल्माया गया है। इस दौरान कलाकार कपिल डांगी, कृष्णपाल भारत, राजेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध गौर, सुचित्रा सिंह, पुनीत शर्मा, गायत्री पांडे,सर्वेश धामा,अनुभव आर्य, अविष्कार आर्य, राधिका सिंह, तमन्ना धामा, प्रताप वर्मा, उमेश शर्मा, लोकेश शर्मा, धर्मेद्र बच्चन, मनोज जैन, हरवीर धामा, नीरज तिवारी, प्रेम पेन्टर आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।