Vinod Gadaria Encounter: मुजफ्फनगर में आतंक का दूसरा नाम था विनोद गडरिया, खड़ा कर दिया लुटेरे और डकैतों का गैंग
मुजफ्फरनगर जिले में आतंक का पर्याय बने और डकैती की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने वाले विनोद गडरिया को बुलंदशहर में एसटीएफ ने ढेर कर दिया है। इसके गिरोह ने मुजफ्फरनगर जिले में लूट और डकैती की ताबड़तोड़ वारदात अंजाम दी थी। कई मुकदमों में विनोद फरार चल रहा था। इसके चलते उसे पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जिले में आतंक का पर्याय बने और डकैती की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने वाले विनोद गडरिया को बुलंदशहर में एसटीएफ ने ढेर कर दिया है। इसके गिरोह ने मुजफ्फरनगर जिले में लूट और डकैती की ताबड़तोड़ वारदात अंजाम दी थी। कई मुकदमों में विनोद फरार चल रहा था। इसके चलते उसे पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
बता दें कि 10 दिसंबर 2024 को इसके गिरोह के ही बदमाशों से शाहपुर क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। उसमें पुलिस की गोली लगने से चार बदमाश घायल हुए थे, जबकि कांबिंग के दौरान चार और बदमाशों को भी पकड़ा गया था। इसके अगले दिन बाद ही 11 दिसंबर की शाम विनोद गिरोह के बदमाशों का बुढ़ाना थाना की गढ़ी सखावतपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस से आमना-सामना हुआ।
25 हजार का इनामी बदमाश अजय उर्फ अजयवीर पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया था, जबकि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की तरफ से चलाई गई गोली से दारोगा संदीप चौधरी भी घायल हुए थे। एक गोली थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। तत्कालीन एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने भी एसएसपी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया था।
40 में से 30 मुकदमे मुजफ्फरनगर जिले में
कुख्यात बदमाश विनोद गडरिया के खिलाफ कुल 40 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। इनमें से 30 मुकदमे मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हुए। इनमें भी शाहपुर, भोपा क्षेत्र में डकैती के मुकदमे प्रमुख हैं। वहीं, विनोद गडरिया को शरण देने के आरोप में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने 3 महीना पहले ही पचेड़ा रोड पर रहने वाले उसके दो रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया था। वर्तमान में विनोद गडरिया नई मंडी, मंसूरपुर, काकरोली व शाहपुर थाने पर दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।