विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिपाही पति और दारोगा जेठ सहित 5 के खिलाफ मुकदमा, विवाहिता के दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला

By Rashid Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 18 Nov 2026 06:54 PM (GMT+05:30)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता ने पति, जेठ सहित पांच ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पति आशीष तोमर यूपी पुलिस में सिपाही, जेठ दारोगा है।

  2. दहेज में स्काॅर्पियो कार न मिलने पर प्रताड़ित करने का आरोप।

संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। पीनना गांव निवासी विवाहिता ऋतिका उर्फ मोंटी ने अपने पति आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही आशीष तोमर व नोएडा पुलिस लाइन में तैनात दारोगा जेठ मिक्की सहित पांच आरोपितों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी इसी वर्ष 20 फरवरी को बागपत के गांव किशनपुर बिराल निवासी आशीष तोमर के साथ हुई थी। शादी में करीब 19 लाख रुपये खर्च किए। सोने-चांदी के जेवरात के अलावा 10 लाख रुपये नकद भी दिए गए।

आरोप है कि पति आशीष, ससुर सुभाष तोमर, सास मुनेश तोमर, चचिया सास मंजू तोमर और जेठ मिक्की दिए गए सामान से खुश नहीं थे। शादी के दूसरे दिन से ही कम दहेज लाने के ताने देकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे अतिरिक्त दहेज में स्कॉर्पियो कार लाने को कहा गया।

ससुराल वालों का कहना था कि आशीष यूपी पुलिस में है। उन्हें शादी में स्कॉर्पियो कार चाहिए थी। आरोप है कि 8 मार्च की सुबह मिक्की, आशीष, सुभाष, मुनेश और मंजू ने मिलकर पीड़िता को पीटा। आशीष ने गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपितों से किसी तरह छूटकर शोर मचा कर जान बचाई। आरोपितों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें- Rakesh Tikait: 'एक भैंसा 40 KM कैसे दौड़ सकता है, गंगा मेले में इससे बचें', राकेश टिकैत ने दी पुष्कर मेले की मिसाल

मायके वालों ने आरोपितों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि जेठ मिक्की ने उनके साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किया। तब से विवाहिता मायके में रह रही है। आरोप है कि मांग पूरी होने पर विवाहिता को अपनाने अन्यथा जिंदा जलाने की धमकी दी है। ससुराल के सभी लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं। नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- दसवीं पास ठग ने अमेरिका के कारोबारी से की ठगी, मेरठ का शातिर गिरफ्तार



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।