Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी पुलिस ने गौकशी मामले में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, 50 किलो गौमांस बरामद

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 10:41 PM (IST)

    बुढ़ाना पुलिस ने गौकशी मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 50 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। रसूलपुर दभेड़ी के पास से गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक अन्य मामले में पुलिस ने चोरी के प्लास्टिक बंडल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    पुलिस ने गौमांस के साथ छह आरोपितों समेत सात गिरफ्तार किए

    संवाद सूत्र, बुढाना। पुलिस ने गौकशी के मामले का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 किलो गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए।प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि कुछ लोग गांव रसूलपुर दभेड़ी से टोडा जाने वाले रास्ते पर एक गाय के बछड़े को काटकर गौमांस को कट्टों में भरकर बुढ़ाना ले जाने की तैयारी में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलते पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने नूर मोहम्मद , शकील , जाहिद , परवेज निवासीगण रसूलपुर दभेड़ी और मुन्ना व वाजिद निवासीगण कल्याणपुर थाना रतनपुरी को मौके से गिरफ्तार किया। उनका एक साथी गन्ने के खेत का फायदा लेकर भाग निकला।

    गिरफ्तार आरोपितों के पास से 50 किलो गौमांस व औजार बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    दूसरी ओर पुलिस ने चोरी किए गए प्लास्टिक बंडल और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित गांव सहावली थाना नई मंडी निवासी श्याम पुत्र सुरेश को मंदवाड़ा रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित को भी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner