विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime : चार-चार टाइमर बम लेकर मोहल्ले में घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- इस जगह करता था इस्तेमाल

Published: Fri, 16 Feb 2024 03:00 PM (IST)

UP News in Hindi Update आरोपित से आइबी समेत अन्य खुफिया एजेंसी पूछताछ कर रही है। बमों को डिस्पोजल करने ...और पढ़ें

UP Crime : टाइमर बम लेकर मोहल्ले में घूम रहा था युवक, IB ने किया चौंकाने वाला खुलासा
UP Crime : टाइमर बम लेकर मोहल्ले में घूम रहा था युवक, IB ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर : Bomb Found in Muzaffarnagar : नगर कोतवाली पुलिस ने चार टाइमर बम के साथ काली नदी के पास जावेद नामक आरोपित को पकड़ा है, जो मिमलाना रोड का रहने वाला है। आरोपित से दिल्ली से आई आइबी की टीम पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई एसटीएफ मेरठ यूनिट ने की है। बमों को डिस्पोजल करने के लिए मेरठ से टीम पहुंच चुकी है।

बताया गया है कि गुरुवार देर रात एसटीएफ मेरठ यूनिट को एक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई उस वक्त की जब आरोपित बम की डिलीवरी करने के प्रयास में था। हालांकि इसकी अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। चर्चा है बम की डिलीवरी दिल्ली में किसी व्यक्ति को होनी थी।

बरामद टाइमर बम में घड़ी और डिवाइस भी लगी हुई है। बम ग्लूकोज की कांच की बोतल में तैयार किए गए हैं। इसमें तीन केमिकल के अलावा लोहे की कील और लोहे की गोलियां मिलाई गई थी। माना जा रहा है कि सीएए लागू करने की घोषणा के बाद दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश थी।