Kanwar Yatra 2025: 511 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा में पुलिस रही अलर्ट
मुजफ्फरनगर में तिरंगा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। शाहपुर कस्बे में 511 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ियों का किनोनी बरवाला सांझक तावली हरसौली व काकड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई और पुलिस ने सकुशल यात्रा सुनिश्चित की।

संवाद सूत्र जागरण शाहपुर/मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान भिन्न−भिन्न आकर्षण कांवड़ के बीच शनिवार देर रात कस्बे में पहुंची 511 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों तक कस्बे में रही तिरंगा कांवड़ की सुरक्षा को लेकर सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
शाहपुर क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी शिव भक्तों द्वारा 511 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लायी गयी थी, जो देर रात शाहपुर कस्बे में पहुंची। जिसे देखने लिए सड़कों पर भारी जमावड़ा लग गया। क्षेत्र के मुजफ्फरनगर मार्ग पर किनोनी, बरवाला, सांझक, तावली, हरसौली व काकड़ा में तिरंगा कांवड़ का जोरदार स्वागत किया गया।
शाहपुर में नगर पंचायत कार्यालय पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते सीओ बुढाना, चेयरमैन व सभासदगण।
कांवड़ यात्रा के लिए लगाया गया भारी पुलिसबल
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र से कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया है। तिरंगा कांवड़ के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर बनाए गए मचान से सीओ बुढाना, नगर पंचायत चेयरमैन व सभासदों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।
शाहपुर थाना क्षेत्र के बाईपास से थाना प्रभारी जय सिंह भाटी व अन्य अधिकारियों को लगाया गया था। क्षेत्र से कावड़ को से कुशल निकाला गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।