विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर की मोरना, खतौली, मंसूरपुर, तितावी, टिकौला, खाईखेड़ी, भैसाना के बाद टिकौला मिल में भी गन्ना पेराई सत्र शुरू

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 07 Nov 2026 01:58 PM (IST)

मुजफ्फरनगर में आठ चीनी मिल हैं। उनमें से सात ने गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है। अब केवल रोहाना मिल में पेराई शुरू होनी बाकी है।

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल में केन चेन में गन्ना डालकर पेराई शुरू करते किसान व गणमान्य लोग। सौ. मिल प्रशासन

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल में केन चेन में गन्ना डालकर पेराई शुरू करते किसान व गणमान्य लोग। सौ. मिल प्रशासन

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर में आठ में से सात मिलाें में शुरू हुई गन्ना पेराई।

  2. किसानों से ताजा और साफ गन्ना लाने की अपील की।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जनपद में आठ चीनी मिलों से सात में पेराई सत्र शुरू हो गया है। सहकारी चीनी मिल मोरना ने सबसे पहले 30 अक्टूबर को पेराई सत्र शुरू कर दिया था। इसके बाद खाईखेड़ी और भैसाना मिल शुरू हुईं। शुक्रवार को त्रिवेणी मिल खतौली, मंसूरपुर, तितावी व शनिवार को टिकौला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हुआ। 

ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर स्थित टिकोला शुगर मिल में शनिवार को पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अधिशासी अध्यक्ष हरकीरत सिंह, जीएम अजीत सिंह, राजवीर सिंह, ओमवीर सिंह आदि अधिकारी व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रबंधन ने सत्र के सफल संचालन की कामना करते हुए किसानों से गुणवत्तायुक्त गन्ना ही मिल को देने की अपील की।

इससे पूर्व शुक्रवार को जनपद में सर्वाधिक गन्ना पेराई करने वाली त्रिवेणी चीनी मिल खतौली में पेराई सत्र शुरू हुआ। हवन जगननाथ झा व सुधाकर पांडेय ने संपन्न कराया। मिल में बुग्गी में गन्ने लाने वाले घनश्याम व हरदेवा, ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लाने वाले रामसिंह व तेजपाल काे पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्रा, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह, मिल उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल, समिति चेयरमैन अमित कुमार, सतीश, समिति सचिव शशि प्रकाश, डीपी सिंह ने चेन में गन्ना डालकर सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। शुगर मिल उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने किसानों से ताजा व साफ गन्ना लाने की अपील की।

यह भी पढ़ें- गजब! शुभारंभ के बाद भी नहीं घूमा सहकारी चीनी मिलों का चक्का, किसान चिंतित

तितावी मिल में इकाई प्रमुख बलवंत सिंह ने हवन कराया। इसके साथ चीनी मिल के नए सत्र का शुभारंभ हो गया। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों के हितों एवं सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है तथा समयबद्ध गन्ना पेराई एवं बेहतर समन्वय के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

मंसूरपुर मिल में शुक्रवार को नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, गन्ना महाप्रबंधक उत्तम वर्मा व गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन अरुण बालियान सहित क्षेत्र के किसानों ने हवन-पूजन कर केन में गन्ना डाला। गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया सर्वप्रथम बुग्गी एवं ट्राली से गन्ना लाने सचिन, हरेंद्र निवासी दूधाहेड़ी, मनोज निवासी पुरा एवं माया निवासी घासीपुरा को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- बदलते रिश्ते: थाने में पिता के सामने बेटी प्रेमी का हाथ थामकर चली गई...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।