विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदलते रिश्ते: थाने में पिता के सामने बेटी प्रेमी का हाथ थामकर चली गई...

By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 05 Nov 2026 08:05 PM (IST)

बागपत में एक बेटी ने पिता की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। पुलिस स्टेशन ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. युवती के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई थी बेटी की गुमशुदगी। 

  2. पुलिस के सामने दोनों ने कहा कि वे बालिग हैं और विवाह कर चुके हैं।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। रिश्तों की डोर और प्यार के बीच टकराव हुआ। पिता के शादी के लिए तैयार न होने पर बेटी थाने में प्रेमी का हाथ थामकर उसके साथ चली गई। पिता उसे जाते हुए देखते रह गए, लेकिन बेटी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।

मामला शहर निवासी युवती और बड़का गांव के युवक से जुड़ा है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। वे एक ही शहर के स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध हो गए। पांच अक्टूबर को दोनों घर से चले गए थे।

युवती के पिता ने कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को दोनों अपने-अपने स्वजन के साथ कोतवाली पहुंचे। युवती के साथ उसके पिता भी थे। पुलिस के सामने दोनों ने साफ कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर चुके हैं।

दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। बेटी के इस फैसले पर पिता ने कहा कि मेरी तरफ से तो बेटी जिंदा ही मर गई है। अब आइंदा कभी घर मत आना। पिता की आंखों के सामने बेटी प्रेमी का हाथ पकड़कर चली गई। कोतवाली में मौजूद लोगों के सामने यह दृश्य रिश्तों की बदलती तस्वीर बयां कर गया।

 यह भी पढ़ें- Delhi-Saharanpur Highway पर गुफा वाले बाबा के मंदिर और बागपत में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, यह है पूरा रूट प्लान

एक तरफ अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का फैसला था तो दूसरी तरफ बेटी के बिछड़ने का दर्द लिए खड़ा एक पिता। क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया है और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- बागपत: कोर्ट में तारीख से चार दिन पहले महिला का कत्ल, सैनिक पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; कश्मीर में तैनात है आरोपित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।