विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi-Saharanpur Highway पर गुफा वाले बाबा के मंदिर और बागपत में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, यह है पूरा रूट प्लान

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 05 Nov 2026 02:01 PM (IST)

बागपत पुलिस ने पर्वों पर यातायात और सुरक्षा की विशेष योजना बनाई है। गुफा वाले बाबा के मेले को देखते ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के कुछ हिस्से पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

  2. मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।

  3. गुफा वाले बाबा के मेले के लिए भी रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी।

जागरण संवाददाता, बागपत। दीपावली पर आमजन की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। इसमें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा वाले बाबा के मंदिर के आसपास वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है।

इसी के साथ मुख्य बाजारों के प्रवेश और निकासी द्वार पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की जाएगी। ई-रिक्शा और चारपहिया वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। विभिन्न स्थानों पर अस्थाई रूप से पार्किंग बनाई जाएगी।

धनतेरस का पर्व छह नवंबर और दीपावली का पर्व आठ नवंबर को है। त्योहारों के दृष्टिगत महिला, पुरुष और बच्चों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। दीपावली से पहले रविवार को गुफा वाले बाबा के मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमेड़गा।

लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। व्यापारियों, ग्राहकों और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शहर की शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार आदि के प्रवेश व निकासी द्वार पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों को तैनात किए जाएंगे, ताकि ई-रिक्शा बाजार में प्रवेश न कर पाए। एंटी रोमियो स्क्वायड भ्रमण करेगी।

इसी तरह बड़ौत, अमीनगर सराय, खेकड़ा आदि स्थानों पर व्यवस्था रहेगी। गुफा वाले बाबा के मेले को देखते हुए शनिवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन किया जाएगा, जिसमें आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकता है। डायवर्जन के दौरान असुविधा से बचने के लिए यात्री वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

यह रहेगी रूट डायवर्जन व्यवस्था

शामली, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, जिनका गंतव्य दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद हैं। इन वाहनों को बड़ौत से डायवर्ट कर बिजरौल कट से दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर से गुजारा जाएगा।

हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से डायवर्ट कर ग्राम नौरोजपुर गुर्जर के रास्ते से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए उनके गंतव्य को भेजा जाएगा।

गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाले सभी प्रकाश के भारी वाहनों का डायवर्जन हैरी कैसल कट मवीकलां से दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर से होगा।

हरियाणा के सोनीपत की ओर से निवाड़ा बार्डर हुए बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को गौरीपुर मोड़ से शहर के राष्ट्र वंदना चौक की तरफ होते हुए अग्रवाल मंडी टटीरी कट से दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर से गुजारा जाएगा।

हल्के वाहनों को नैथला, फैजपुर-निनाना तथा कोताना के रास्ते बड़ौत की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से जाने वाले सभी वाहनों को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

सादी वर्दी में घूमेंगे पुलिसकर्मी

पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया गया है। उन पर नजर रखने के लिए बाजार में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भ्रमण करेंगे। सीओ और थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर रहे हैं। एसपी पूर्णेन्दु सिंह और एएसपी प्रवीण सिंह भी समय-समय पर फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

इन्होंने कहा

त्योहार आपसी सौहार्द से मनाए जाएं। सुरक्षा के कड़े इंतजार किए गए हैं। मुख्य बाजारों के प्रवेश व निकासी द्वार पर बैरियर लगाए जाएंगे। गुफा वाले बाबा के मंदिर के मेले की वजह से रूट डायवर्जन किया जाएगा। -प्रवीण सिंह चौहान, एएसपी

बाजार में सुबह आठ से रात नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी। बाजार में साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए जाए। तीन दिन ई-रिक्शाएं बाजार में प्रतिबंधित की जाएं। -नंदलाल डोगरा, प्रांतीय संगठन मंत्री, संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।