Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 05 Mar 2021 11:58 PM (IST)

    बुढ़ाना कस्बे के नगर पंचायत सभागार में नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को प्रेरित करने के लिए बेटी विषय पर लघु फिल्म दिखाई गई। इस दौरान बेटियों को बचा लो बेटों की तरह पालो गीत भी सुनाया गया।

    Hero Image
    कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं सम्मानित

    जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के नगर पंचायत सभागार में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को प्रेरित करने के लिए बेटी विषय पर लघु फिल्म दिखाई गई। इस दौरान 'बेटियों को बचा लो, बेटों की तरह पालो' गीत भी सुनाया गया। महिला एडवोकेट सोनिया संगल एवं शोभा चौधरी ने कन्या भ्रूण हत्या, छेड़खानी, बालिकाओं व महिलाओं के प्रति हिसा रोकने हेतु कानूनी या पुलिस सहायता लेने हेतु मार्गदर्शन किया। विशाखा, निशु, चांदनी, शमा, इकरा व शगुन को अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता व नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर राजीव कुमार ने हेल्पलाइन नंबर आदि के विषय में जानकारी दी। स्वामी धर्मानंद की स्मृति में यज्ञ, श्रद्धाजंलि दी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेएनएन, मुजफ्फरनगर। आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय, आबू पर्वत के संस्थापक एवं प्रसिद्ध आर्य संन्यासी स्वामी धर्मानंद सरस्वती के देहावसान पर आर्य समाज ने शोक व्यक्त किया है। बागपत के भजनोपदेशक श्रीपाल आर्य के निधन पर भी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

    संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ में आहुति देकर दिवंगत आत्मा की पावन स्मृति को नमन किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि स्वामी धर्मानंद सरस्वती वैदिक शिक्षा प्रणाली के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने राजस्थान के जिला सिरोही में गुरुकुल की नींव रखी, जिसमें देशभर के ब्रह्मचारी अपने जीवन का निर्माण कर रहे हैं। आर्य संस्कृति प्रसार संघ के अध्यक्ष आनंद पाल सिंह आर्य ने कहा कि स्वामी का निधन आर्य समाज और राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। आर्य भजनोपदेशक श्रीपाल आर्य को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। आर्य समाज आनंदपुरी के प्रधान जनेश्वर प्रसाद आर्य, मास्टर राजेंद्र प्रसाद, गजेंद्र सिंह राणा, अथर्व भारद्वाज व लक्ष्यदेव आदि मौजूद रहे।