विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार, हिमाचल एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:28 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर की गायत्री मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर संचालक अंकित उर्फ अक्षय शर्मा को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. हिमाचल एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में की कार्रवाई।

  2. गायत्री मेडिकल एजेंसी संचालक अक्षय शर्मा गिरफ्तार।

  3. संदिग्ध दवा कारोबार, एनडीपीएस एक्ट में केस।

जागरण संवददाता, मुजफ्फरनगर। हिमाचल प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की यूनिट ने जिला परिषद दवा मार्केट में कार्रवाई की है। यहां से गायत्री मेडिकल एजेंसी के संचालक को टीम अपने साथ लेकर गई है। इससे दवा व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। बताया कि टीम को संदेह है कि कारोबारी का संदिग्ध दवाइयों के साथ है। दवा कारोबारी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। जिसकी बाबत उसे पकड़ा गया है।
जिला औषधि निरीक्षक देशबंधू विमल ने बताया कि जिला परिषद मार्केट में एसटीएफ की टीम द्वारा कार्रवाई की जानकारी मिली है। यह टीम हिमाचल प्रदेश से आई थी।

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल संचालक पर दर्ज हुआ था मुकदमा

जिला परिषद के बीएसए कंपाउंड में प्रथम तल पर स्थित गायत्री मेडिकल एजेंसी पर टीम ने लगभग साढ़े चार बजे पहुंचकर जांच की है। पूछताछ करने के बाद टीम संचालक अंकित उर्फ अक्षय शर्मा निवासी रामपुरी को साथ ले गई। बताया कि हिमाचल में औषधि से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की गई है। दवा व्यापारी का जुड़ाव संदिग्ध दवा कारोबार से जुड़ा मिल रहा है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज होना बताया गया है। कार्रवाई से दवा कारोबारियों में अफरातफरी मच गई।

जिला औषधि निरीक्षक ने कही ये बात

जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी ब्लड बैंक की जांच के लिए सहारनपुर में लगी थी, जिस कारण टीम के साथ वह नहीं थे। दवा करोबारी को साथ लेकर जाने की जानकारी मिली है। शनिवार को इस मामले को दिखवाया जाएगा। वहीं दवा व्यापारी की पूर्व में मेडिकल एजेंसी अंसारी रोड पर थी, जो कुछ समय पहले जिला परिषद मार्केट में की गई है।

उधर, मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि जिला परिषद में कार्रवाई होने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, उरई सबसे ठंडा शहर

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रघुराज सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की एसटीएफ ने आमद दर्ज कराई थी। फोर्स ने कार्रवाई के बाद दवा कारोबारी अक्षय शर्मा को गिरफ्तार किया है, जिसे वह साथ लेकर चली गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।