विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राकेश टिकैत का सरकार को अल्टीमेटम: किसानों के घर मिले मुफ्त बिजली, ट्रैक्टर पकड़े तो जला देंगे

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:15 AM (IST)

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर के किसान मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों की सराहना करते हुए भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।

राकेश टिकैत।

राकेश टिकैत।

HighLights

  1. किसानों के घरों पर सौर ऊर्जा, खेतों को मुफ्त बिजली मिले

  2. 15 साल पुराने ट्रैक्टर जब्त होने पर जलाने की चेतावनी

  3. भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसान मेले में पहुंचकर आधुनिक कृषि यंत्रों की सराहना की। साथ ही भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के घरों पर सौर ऊर्जा लगाई जाए और खेतों को फ्री में बिजली दी जाए। अधिकारियों को चेताया कि यदि किसानों के 15 साल पुराने ट्रैक्टरों को पकड़ा गया तो ट्रैक्टर को वहीं पर जलाया जाएगा।

भाकियू प्रवक्ता ने कहा, सेना में जाने वाले फौजी के 12 साल चोरी हुए 

मंगलवार को जानसठ रोड स्थित किसान मेले में पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस प्रकार के कृषि मेले पंजाब और हरियाणा में लगते आए हैं। उत्तर प्रदेश में भी बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में केवल वोट चोरी ही नहीं हुई, बल्कि मंदिर से चढ़ावा चोरी, गन्ने का भाव चोरी और बच्चों की नौकरी चोरी हुई है।

सेना में जाने वाले फौजी के 12 साल चोरी हुए हैं। यह देश आंदोलन से बचेगा। अब विपक्षी के साथ सत्ताधारी भी लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। इसका मतलब सत्ता के लोग भी परेशान हैं। विपक्ष की बातें भी सरकार को सुननी चाहिए। कहा कि बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

यदि किसान का ट्रैक्टर पकड़ा तो वहीं जलाया जाएगा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 15 साल पुराने ट्रैक्टर पकड़ने को लेकर कहा कि ऐसा हुआ तो किसान वहीं पर ट्रैक्टर जलाएगा। इस बारे में बाइक सवारों से भी हमने कहा था। एक जिले में 11 वाहन जलाने पर सरकार का राह बैठ जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान मुद्दों को लेकर आगामी 26 नवंबर को मंडल स्तर पर भाकियू का आंदोलन होगा।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर के जैन इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य की डेंगू से मौत, बुखार में भी परीक्षा के दौरान रही थीं मौजूद

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में पांच साल तक रहा माया त्यागी का आतंक, रंगदारी न मिलने पर कर दी थी दो भाइयों की हत्या

इस दौरान भारतीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह, जाट महासभा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान, जयवीर सिंह, भरत बालियान आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।