विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर के जैन इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य की डेंगू से मौत, बुखार में भी परीक्षा के दौरान रही थीं मौजूद

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 03 Nov 2026 02:22 PM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के जैन कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य किरण देवी का डेंगू के कारण निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

किरण देवी l

किरण देवी l

HighLights

  1. गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में ली अंतिम सांस, पति हैं खंड शिक्षा अधिकारी  ।

  2.  केंद्र प्रभारी के तौर पर कराई पहले दिन की पीईटी, स्काउट-गाइड कैंप निरस्त।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर काॅलेज नई मंडी की प्रधानाचार्य और जिला स्काउट-गाइड की संयुक्त सचिव 50 वर्षीय किरण देवी का डेंगू के कारण निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके पति मेरठ जनपद के सरधना के खंड शिक्षा अधिकारी हैं। बुखार की हालत में उन्होंने केंद्र प्रभारी के तौर पर पीईटी कराई। इनके निधन से स्काउट गाइड का वैदिक पुत्री इंटर  काॅलेज में लगने वाला कैंप निरस्त कर दिया गया है।

किरण देवी 16 अक्टूबर से बुखार से पीड़ित थीं, जिसके चलते इन्होंने 19 अक्टूबर को जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। पीईटी परीक्षा के लिए वह जैन कन्या इंटर काॅलेज की केंद्र प्रभारी रहीं। बुखार की हालत में 25 अक्टूबर को दोनों पालियों की परीक्षा हुई। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर अपने मायके बरेली चली गईं।

स्वास्थ्य में सुधार न होने पर स्वजन ने मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां तीन दिन से वेंटिलेटर पर थीं। सोमवार शाम को उनका निधन हो गया। उनके पति सुदर्शन लाल मूलरूप से जिला शाहजहांपुर के निवासी हैं और वर्तमान में सरधना के खंड शिक्षा अधिकारी हैं। उनका हाल में आगरा जनपद के लिए तबादला हुआ है, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं की है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से उतरते समय डांस टीचर गंभीर रूप से घायल, सेंट मेरीज स्कूल के एनुअल फंक्शन के लिए आ रहे थे बिजनौर

उनका शहर की वसुंधरा कालोनी में आवास है। सुदर्शन लाल ने शिक्षकों को संदेश भेजकर बताया कि मंगलवार को पार्थिव शरीर दो घंटे के लिए मुजफ्फरनगर के आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद गृह जनपद शाहजहांपुर ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पिता ने 1.80 लाख में बेचा बच्चा, 6 बेटियों के बाद बेटे की चाहत में कपल ने खरीदा मासूम; बिजनौर में 4 आरोपित गिरफ्तार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।