विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन से उतरते समय डांस टीचर गंभीर रूप से घायल, सेंट मेरीज स्कूल के एनुअल फंक्शन के लिए आ रहे थे बिजनौर

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 03 Nov 2026 01:51 PM (IST)

Bijnor News: तमिलनाडु निवासी राबिन डांस टीचर हैं। वे नगीना रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से उतरते समय हादसे का शिकार हो गए।

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. दून एक्सप्रेस से उतरते समय ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच फंसे।

  2. गंभीर चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर।

संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर के एनुअल फंक्शन में जज के रूप में भाग लेने बरेली से आ रहे तमिलनाडु निवासी राबिन मंगलवार सुबह करीब छह बजे नगीना रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से उतरते समय हादसे का शिकार हो गए।

बताया गया कि चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने के जोखिम भरे प्रयास में वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के संकरे फासले में फंसकर सीधे पहियों की चपेट में आ गए।

जिससे उनकी टांग व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर यात्रियों और रेलकर्मियों में हलचल मच गई और ट्रेन को रोकने का प्रयास किया गया। उधर, स्टेशन पर उन्हें रिसीव करने आए फादर, सिस्टर व अन्य लोग भी स्तब्ध रह गए। टीचर के साथ आ रहे एक अन्य शिक्षक गलती से नजीबाबाद पहुंच गए जो बाद में नगीना लौटे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक दिव्यांशु ने बताया कि गंभीर हालत में आए मरीज को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है।

हाईवे पर ट्रैक्टर-टिपलर में घुसी कार, टिपलर सवार तीन श्रमिक घायल

रेहड़ : हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे (Haridwar-Kashipur National Highway) पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-टिपलर में घुस गई। जिससे टिपलर पलट गया और उस पर बैठे तीन श्रमिक 55 वर्षीय बिलाल, 30 वर्षीय सुलेमान व 60 वर्षीय मकसूद निवासी गांव कासमपुर गढ़ी, थाना अफजलगढ़ घायल हो गए।

ट्रैक्टर चालक किसान जीवन सिंह तीनों श्रमिकों को लेकर खेत पर जा रहा था। जबकि कार में सवार दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी शोएब, फरदीन, आदिल व उनके तीन स्वजन अफजलगढ़ जा रहे थे, शोएब कार चला रहा था। उसने बताया कि वह लोग रात में दिल्ली से चले थे उन्हें अफजलगढ़ में अपने रिश्तेदारी में जाना था, लेकिन वह रास्ता भटक कर रेहड़ की ओर आ गए। झपकी लगने के कारण कार अचानक टिपलर में घुस गई। हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। तीनों घायल श्रमिकों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।