मुजफ्फरनगर में पांच साल तक रहा माया त्यागी का आतंक, रंगदारी न मिलने पर कर दी थी दो भाइयों की हत्या
माया त्यागी ने मुजफ्फरनगर में 2012 से 2017 तक आतंक फैलाया, जिसमें रंगदारी न देने पर दो भाइयों की हत्या भी शामिल थी।

HighLights
माया त्यागी ने मुजफ्फरनगर में 2012-2017 तक आतंक मचाया।
रंगदारी न देने पर खाद व्यापारी संजीव त्यागी की हत्या की।
नोएडा मुठभेड़ में मारा गया, छपार में अंतिम संस्कार हुआ।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नोएडा में मुठभेड़ में मारे गए छपार निवासी पचास हजार की इनामी अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017 तक जिले में आतंक रहा। उसने दस लाख रुपये के रंगदारी न देने पर छपार निवासी खाद व्यापारी संजीव त्यागी की हत्या में उसका नाम पहली बार सामने आया था।
यह घटना उसने कुख्यात अनिल दुजाना की साथ मिलकर की थी। बाद में खाद व्यापारी की भाई राजीव त्यागी की भी हत्या करा दी गई थी। हमले की दौरान गिरोह का एक बदमाश भी मारा गया था।
छपार में आठ जनवरी 2012 के सुबह छपार निवासी संजीव अपनी खाद के दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कारों में सवार होकर छपार निवासी अमन उर्फ माया त्यागी व रोबिन त्यागी तथा अनिल दुजाना व अन्य बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर खाद व्यापारी के हत्या कर दी थी। बाद में आरोपित पकड़े गए थे।
इस घटना में 24 अक्टूबर 2013 को कोर्ट में मृतक खाद व्यापारी की भाई राजीव त्यागी के गवाही होनी थी। इसी की चलते जेल में रहते हुए ही आरोपितों ने 18 अक्टूबर को राजीव की भी हत्या करा दी। इस दौरान एक बदमाश भी खाद व्यापारी की सुरक्षा गार्ड पुलिसकर्मियों के तरफ से चलाई गोली लगने से मारा गया था।
एके-47 से गोली चलाई
इस घटना की बाद आरोपितों ने अपने साथियों से दो बार खाद व्यापारियों की घर पर फायरिंग कराई। बदमाशों ने एके-47 से गोली चलाई थी। 2014 में गिरोह पर गैंगस्टर लगा था।
वर्ष 2017 में माया त्यागी, रोबिन त्यागी व अनिल दुजाना को गैर जनपद से कोर्ट में पेश करने की लिए मुजफ्फरनगर लाया जा रहा था। मंसूरपुर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर धौला पुल पर पुलिस के सुरक्षा में ही उन पर हमला कर दिया गया था। हमले में एक सिपाही के घायल होने की बाद उपचार की दौरान मौत हो गई थी।
सूत्र बताते हैं कि रोबिन त्यागी ने अपराध का दामन छोड़ दिया था। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि माया त्यागी मूल रूप से छपार का रहने वाला था लेकिन अब वह यहां नहीं रहता था।
माया त्यागी का अंतिम संस्कार, पुलिस रही मौजूद
50 हजार के इनामी बदमाश माया उर्फ अमन त्यागी के शव का देर शाम छपार गांव में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। रविवार सुबह ही स्वजन शव लेने के लिए नोएडा रवाना हो गए थे। रविवार देर रात में साढ़े आठ बजे के लगभग पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पैतृक गांव में लाया गया।
गांव में पहले से ही छपार थाना प्रभारी मोहित सहरावत भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। रात में गांव के श्मशान घाट में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बकरा चोर गैंग के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा और नकदी बरामद
यह भी पढ़ें- नोएडा: लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह से मुठभेड़, 2 के पैर में लगी गोली; गैंगस्टर विकास समेत 4 बदमाश गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।