विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रियल लाइफ सुपरहीरो' कैप्टन स्मित के लिए हवन में गूंजे वैदिक मंत्र, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 06 Oct 2026 01:11 PM (GMT+05:30)

Flydubai pilot: मुजफ्फरनगर के सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरनगर के सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकडा में विशेष हवन में कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर आहुति देते छात्र एवं शिक्षक। जागरण

मुजफ्फरनगर के सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकडा में विशेष हवन में कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर आहुति देते छात्र एवं शिक्षक। जागरण

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर के सेंट जेवियर्स स्कूल रहकडा में हवन का आयोजन।

  2. कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होकर परिवार के बीच लौटने की कामना।

संवाद सूत्र, भोपा (मुजफ्फरनगर)। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकडा में फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट की घड़ी में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर विशेष हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उन्हें 'रियल लाइफ सुपरहीरो' बताया।

मंगलवार को विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय परिवार ने हवन में आहुति देकर कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। हवन में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने ईश्वर से कैप्टन स्मित को जल्द स्वस्थ होकर परिवार और देशवासियों के बीच लौटने की कामना की।

शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी हवन में आहुति देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।
प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कैप्टन स्मित ने जिस धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, वह देश के लिए गौरव की बात है। उनका साहस और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें- 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की हनुमद्धाम में कामना, यहां है 77 फुट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा

सेंट जेवियर्स डिग्री कालेज की प्राचार्या अक्षमा चौधरी ने कहा कि संकट के समय यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देना ही सच्चे पायलट की पहचान है। कैप्टन का यह कार्य देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखकर सैकड़ों परिवारों को उजड़ने से बचा लिया। कार्यक्रम में कमेटी के निदेशक ओमपाल सिंह, सचिव चंद्रपाल सिंह, संजय कुमार, दीपक कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गंगा तट पर गूंजी कैप्टन स्मित मच्छर की गौरव गाथा, 'छोटी काशी' में गंगा आरती के दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर के जल्‍द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुकतीर्थ में हुई विशेष गंगा आरती