Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatauli By Election: बोले संजीव बालियान, मदन जैसे बाहुबली मुजफ्फरनगर की गलियों में रहते थे

    By Jagran NewsEdited By: Taruna Tayal
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 04:51 PM (IST)

    डा. संजीव बालियान ने कहा कि खतौली और मीरापुर की जनता भारी प्रत्याशी का परिणाम देख चुकी है। यह लोग जीतने के बाद फिर लोगों को ढूंढे भी नहीं मिलते हैं। ऐसे लोगों को बाहुबली कहते हैं जिनके खिलाफ लूट चोरी डकैती अपहरण और राहजानी के 50 मुकदमे है।

    Hero Image
    केंद्रीय राज्‍यमंत्री संजीव बालियान का मदन भैया पर निशाना।

    मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। जीटी रोड स्थित आर्यन बैंक्वेट हाल में हुई नामांकन सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि खतौली और मीरापुर की जनता भारी प्रत्याशी का परिणाम देख चुकी है। यह लोग जीतने के बाद फिर लोगों को ढूंढे भी नहीं मिलते हैं। ऐसे लोगों को बाहुबली कहते हैं, जिनके खिलाफ लूट, चोरी, डकैती, अपहरण और राहजानी के 50 मुकदमे है। इस तरह के बाहुबली तो मुजफ्फरनगर की गलियों में रहते थे। अपराधी प्रवृत्ति के लोग समाज के लिए कैंसर है उनका इलाज प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। कहा कि कुछ लोग चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह चुनाव में कभी भी दागी उम्मीदवार नहीं उतारते थे। बाहुबली लोगों को खतौली और मुजफ्फरनगर की जनता सबक सिखाने का काम करती आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा शासन में देश और प्रदेश का गौरव लौटा

    जिले के खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में हुई नामांकन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासन में देश और प्रदेश का गौरव लौटा है। पूर्ववर्ती सरकारों में देश की भ्रष्टाचार और प्रदेश की पहचान गुंडा, माफिया थी, लेकिन अब न्याय और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान बन गया है।

    नारी सशक्तिकरण पर पूरा ध्‍यान

    अपराधिक प्रवृत्ति के लोग प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। किसने को सम्मान निधि और नारी सशक्तिकरण के साथ उनका सम्मान, सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जिस कारण भारत का विश्व में मस्तिष्क नीचा रहता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास होने के साथ भ्रष्टाचार भी समाप्त हुआ है।