Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarnagar News: राममय हुई शुकदेव नगरी, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, बैड बाजों के बीच निकाली शोभायात्रा

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:32 PM (IST)

    Muzaffarnagar News राममय हुई शुकदेव नगरी गूंजा जय श्रीराम का जयघोष शुकतीर्थ नगरी में बैंड बाजों संग निकली शाेभायात्रा। भाजपा कार्यकर्ता आदि बड़ी संख्या में लोग बैड बाजों के बीच जय श्रीराम का जयघोष करते नजर आए। शोभायात्रा में श्रीराम जानकीराम भक्त हनुमान लक्ष्मणभरत की झांकी सजाई गई। वहीं मंदिरों और अन्य स्थानों को सजाया गया। जगह जगह भंडारे हुए।

    Hero Image
    शुकतीर्थ नगरी में बैड बाजों के बीच निकाली शोभायात्रा

    संवाद सूत्र, भोपा/मुजफ्फरनगर। अयोध्या में राम मंदिर में हुई श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में उत्सव का माहौल बना रहा। नगरी में बैड बाजों के बीच जय श्रीराम का जयघोष के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली। जिससे शुकदेव नगरी राममय हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीर्थ नगरी में नव ग्रह शानि धाम से श्री राम शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा कल्याण देव चौक, दंडी आश्रम, बस स्टैंड, गणेश धाम, अंबेडकर चौक आदि से होती हुई गंगा घाट पहुंची। जिसमें नगरी के साधु-संत, दुकानदार, 

    शुकदेव आश्रम द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज व एसडीएम जानसठ रामेश्वर सुधाकर , दंडी आश्रम में प्रबंधक मनोहरलाल शर्मा, हनुमत धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी आनंद स्वरूपानंद व स्वामी विज्ञानन्द महाराज ने झांकियों का तिलक कर स्वागत किया। धर्म नगरी राममय हो गयी। चारों ओर से प्रभु राम का नाम गुंजायमान हो उठा। यात्रा में भाजपा के नीरज शास्त्री, कथा वाचक अजय कृष्ण, धर्मेद्र शर्मा, शरद वत्स, गोविंद शुक्ला, विनोद शर्मा, राजीव अग्रवाल, कंवर पाल आदि मौजूद रहे।

    Read Also: Ayodhya News: ‘अयोध्या कांड’ की पूर्णता पर झूम उठी रामनगरी, कैसा था अयोध्या में आज पूरे दिन का हाल, पढ़िए यहां

    मंदिरों में हुआ विशेष पूजन, लगाया भोग

    हनुमद्धाम में संुदरकांड का पाठ किया गया तत्पश्चात बेसन के लड्डू का भोग लगाया गया। शुकदेव आश्रम में डेढ़ कुंतल से लड्डू से भोग लगाया गया। दंडी आश्रम व महाशक्ति सिद्ध पीठ में संचालक चन्द्रमां बृह्मचारी ने विशेष पूजा कराई। गंगा मंदिर व गौड़ीय मठ में विशेष सजावट की गई।

    बैंडबाजों से निकली शाेभायात्रा

    गांव छपार में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीजे व बैंडबाजों के साथ विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे पर श्रीराम धुन पर युवाओं ने खूब डांस किया। क्षेत्र के गांव छपार में पीठबाजार में स्थित नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को डीजे व बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।