जामियानगर में टावर लगाने का विरोध, धरना-प्रदर्शन
में घनी आबादी के बीच में निर्माण हो रहे टावर का क्षेत्रवासियों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन कर दिया। लोगों ने एक शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को देकर टावर लगाने वाली कंपनी व स्थान देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जामिया
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर में घनी आबादी के बीच में निर्माण हो रहे टावर का क्षेत्रवासियों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन कर दिया। लोगों ने एक शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को देकर टावर लगाने वाली कंपनी व स्थान देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जामियानगर के कुछ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय व्यक्ति आबाद, नईम, इरफान, राकिब, मौ. शाहआलम, राशिद अकबर खान आदि ने नगर कोतवाल को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि जामियानगर में दीन मोहम्मद मस्जिद के पास खाली पड़े एक प्लान में टावर निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां यह टावर लगाया जा रहा है। उस स्थान के चारों और घनी आबादी रहती है। इस कारण टावर लगने से वहां बीमारियों का खतरा पढ़ रहा है। पहले से ही टावर लगे होने से लोग टीबी आदि बीमारियों झेल रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।