Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर UP में सबसे प्रदूषित, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची में मेरठ सहित छह में से तीन शहर वेस्‍ट यूपी के

    By Jagran NewsEdited By: Parveen Vashishta
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 11:23 PM (IST)

    वेस्‍ट यूपी में सर्दियां शुरू होने से पहले पहले वातावरण की सेहत खराब होने शुरु हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची में शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में प्रथम तीन शहर पश्चिम उत्तर प्रदेश के हैं।

    Hero Image
    मुजफ्फरनगर उत्‍तर प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर

    मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। सर्दी अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है और प्रदूषण ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। एक दिन पूर्व ही मेरठ का प्रदूषण स्तर चार दिन की तुलना में दस गुना बढ़ गया था। शनिवार को मुजफ्फरनगर का हाल बेहाल नजर आया। मुजफ्फरनगर जहां देश में सबसे प्रदूषित तीसरा शहर रहा वहीं प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। बड़ी बात यह है कि प्रदेश में सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में प्रथम तीन शहर पश्चिम उत्तर प्रदेश के हैं। माना जा रहा था कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से प्रदूषण कम होगा लेकिन बढ़ता प्रदूषण खतरे की घंटी बजा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में दिल्ली रोड पर छा गई धुंध

    मेरठ, जागरण संवाददाता। शनिवार को सुबह के समय पीएम 2.5 350 से 380 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। यह मानव स्वास्थ्य के लिहाज से खतरे के बिंदू से पार था। दोपहर में धूप निकलने के बाद जरूर एक्यूआइ सामान्य रहा। लेकिन शाम होने के बाद दिल्ली रोड पर धुंध छा गई। रात नौ बजे जय भीमनगर में पीएफ 2.5 फिर से 300 के पार पहुंच गया। 

    केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के जारी बुलेटिन में देश के छह सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से तीन पश्चिम उप्र के थे। मुजफ्फरनगर तीसरे और बुलंदशहर चौथे और मेरठ छठे स्थान पर रहा। बरसात के बाद भी मेरठ में नमी स्तर उच्च बना हुआ है। शनिवार को आदृता का अधिकतम प्रतिशत 95 और न्यूनतम प्रतिशत 54 रहा। निर्माण कार्य की धूल और वाहनों का धुआं वातावरण के निचले स्तर पर बना हुआ है। 

    - - 

    15 अक्‍टूबर को देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर 

    शहर         एक्यूआइ 

    धारुहेड़ा        286

    मनेसर       246

    मुजफ्फरनगर 228

    बुलंदशहर       226

    कोप्पल          218

    मेरठ             217

    फिरोजाबाद     217

    कुरुक्षेत्र         211

    गुरुग्राम    213

    हापुड़        205