कार सेवकों पर गोली चलाने वालों को सत्ता में नहीं आने देगी जनता : दिनेश
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि कार सेवकों पर गोली चलाने वालों को जनता सत्ता में नहीं आने देगी। पांच साल पहले प्रदेश में गुंडा-माफिया राज था। ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि 'कार सेवकों पर गोली चलाने वालों को जनता सत्ता में नहीं आने देगी।' पांच साल पहले प्रदेश में गुंडा-माफिया राज था। योगी राज में गुंडे पलायन कर गए हैं। अब कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होती है। गठबंधन के नेता 10 मार्च के बाद बिलों में घुस जाएंगे।
भोपा रोड स्थित वृंदावन बैंक्वेट हाल में प्रबुद्ध मतदाता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद पर जमकर हमला बोला। कहा कि 'गठबंधन के नेता जनता को जातियों में बांट रहे हैं।' सपा राज में 'माफिया मकान बिकाऊ है लिख जाते थे और चार-पांच दिन में मालिक को हटाकर मकान पर कब्जा कर लेते थे।' योगीराज में ऐसे गुंडों का पलायन हो गया है। उनके आका बिलों में घुस गए। कह कि 'सपा-रालोद सांप्रदायिकता का चक्र चला रही है।' दो लड़के पहले भी आए थे। 'अखिलेश यादव और राहुल गांधी का जनता ने क्या हाल किया जब जानते हैं।' अब अखिलेश यादव जयंत को लेकर आए हैं। 10 मार्च के बाद ये विदेश चले जाएंगे। कोरोना काल में भी विदेश में थे। उस वक्त भाजपा ने लोगों की जान बचाई। डिप्टी सीएम ने कहा कि साल 2017 के बाद किसी की हिम्मत नहीं हुई कि बहन-बेटियों पर बुरी नियत डाल सके। नकलविहीन परीक्षा हुई और युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल को जिताने की अपील की। दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुभाष शर्मा, सुरेश कश्यप, श्रीभगवान शर्मा मौजूद रहे। वंशवाद से घिरे विपक्षी दल
डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा, कांग्रेस और रालोद वंशवाद से घिरे हुए हैं। सपा में घर के नेताओं की फौज है। कांग्रेस में एक ही परिवार का कब्जा है। रालोद व बसपा में भी यही हाल है। कहा कि सपा का मतलब साफ पार्टी, बसपा का भागने वाली पार्टी और कांग्रेस जर्जर इमारत वाली पार्टी बन गई है। पहले सैफई में बच्चा पैदा होते ही नेताजी बन जाता था। क्रिकेटर कपिलदेव से की तुलना
उप मुख्यमंत्री ने सदर सीट के प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल की तुलना क्रिकेटर कपिलदेव से की। कहा कि वर्ल्ड कप जीतने वाले कपिलदेव की तरह ही यह कपिलदेव अग्रवाल भी हारने वाले नहीं हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।