मुजफ्फरनगर में पानी पीने गए छात्र के सामने आ गया सांप, मच गई खलबली... फिर टीचर ने दिखाया साहस
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के योगेंद्र नगर स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में सांप दिखने से खलबली मच गई।

गांव योगेंद्र नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सांप को पकड़ते शिक्षक राजीव सहरावत। सौ.स्कूल
HighLights
योगेंद्र नगर के स्कूल में भोजनावकाश के दौरान दिखा सांप।
शिक्षक राजीव सहरावत ने साहसपूर्वक सांप को पकड़ा।
संवाद सूत्र, मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव योगेंद्र नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को भोजनावकाश के दौरान हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचे एक छात्र की नजर सांप पर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया। इससे बच्चों में खलबली मच गई।
छात्रा की आवाज सुनकर विद्यालय के हेड शिक्षक सर्वेंद्र कुमार, अमित कुमार व स्वाति अग्रवाल तथा प्राथमिक विद्यालय से राजीव सहरावत, अंजू व सुमेधा मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बच्चों को कमराें में भेज दिया गया।
शिक्षक राजीव सहरावत ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को पकड़ लिया। उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शर्मिल राठी ने संघ की ओर से शिक्षक को सम्मानित करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: चौराहे पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, मौके पर मच गई अफरातफरी
धूप सेंकते कछुओं और मगरमच्छों को न छेड़ें, पर्याप्त दूरी बनाए रखें
भोपा: तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शुक्रवार को नाविकों के साथ वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें- 'साहब मत मारो...'! मुठभेड़ में गोली लगते ही बदमाश ने UP पुलिस के सामने जोड़े हाथ
वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने कहा कि गंगा में कछुए, मगरमच्छ, विभिन्न प्रजातियों की मछलियां तथा अनेक जलीय और नदी तटीय जीव पाए जाते हैं। इनका संरक्षण गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
नदी किनारे पर कछुए और मगरमच्छ धूप सेंकते दिखाई देते हैं। यह उनका स्वाभाविक व्यवहार है। ऐसे समय में नाव को उनके बहुत नजदीक ले जाने, तेज आवाज करने, पत्थर या अन्य वस्तु फेंकने तथा उन्हें छेड़ने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: क्रॉकरी के गोदाम में भीषण आग से लाखों का सामान खाक, कॉलोनी में मची अफरातफरी
उन्होंने कहा कि कछुए गंगा के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वहीं, मगरमच्छ नदी के महत्वपूर्ण शिकारी जीव हैं। उन्हें देखकर घबराने या उनके पास जाकर सेल्फी लेने, पीछा करने या भोजन कराने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
वन्यजीवों को परेशान करने से उनके प्राकृतिक व्यवहार में बाधा पहुंचती है और मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर दीपक कुमार, प्रवेश कुमार, नंदकिशोर, प्रियंका मौजूद रहे।
