'साहब मत मारो...'! मुठभेड़ में गोली लगते ही बदमाश ने UP पुलिस के सामने जोड़े हाथ
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद मेडिकल स्टोर संचालक की साली से कुंडल लूटने वाला बदमाश परवेज गिरफ्तार ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़ता बदमाश।
HighLights
मुजफ्फरनगर पुलिस ने बदमाश परवेज को किया गिरफ्तार।
बदमाश मुठभेड़ में हुआ घायल, तमंचा-बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की साली से कुंडल लूटने के आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान रामपुर थाने का गैंग्स्टर पैर में गोली लगने के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़ता दिखाई दिया।
बदमाश के विरुद्ध मुरादाबाद, रामपुर समेत मुजफ्फरनगर में सात मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से लूटा गया कुंडल समेत बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। बदमाश चोरी और छिनैती के अपराध करता था।
एएसपी व सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने सिविल लाइंस थाने पर हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर रघुराज सिंह व एसओजी की टीम गुरुवार रात को रुड़की रोड स्थित राजयोग फार्म हाउस के निकट चेकिंग कर रही थी। तभी पल्सर बाइक सवार बदमाश को आता देखकर रुकने का इशारा किया।
बदमाश ने बाइक को तेज गति से दौड़ा दिया, लेकिन कुछ दूर जाकर फिसलकर गिर गया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश परवेज निवासी सैफपुर, बहसूमा, मेरठ है। बदमाश के विरुद्ध मुरादाबाद व रामपुर व मुजफ्फरनगर में लूट, छिनैती के सात मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- बिंदल पेपर मिल के डायरेक्टर से 47.95 लाख की ठगी, चेन्नई की कंपनी के संचालक पर मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज
वह रामपुर थाने का गैंग्सटर भी है। एएसपी ने बताया कि सात सितंबर को सिविल लाइंस थाने की साकेत कालोनी में बदमाश ने मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी और साली के साथ लूटपाट की थी। बदमाश महिला शर्मिष्ठा के कान से कुंडल लूटकर भाग गया था। बदमाश के कब्जे से लूटा गया कुंडल समेत बाइक, तमंचा बरामद हुआ।
