विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर: क्रॉकरी के गोदाम में भीषण आग से लाखों का सामान खाक, कॉलोनी में मची अफरातफरी

By Amit Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 03 Oct 2026 03:39 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के जानसठ में एक क्रॉकरी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये ...और पढ़ें

जानसठ कस्बे में क्रॉकरी के गोदाम में लगी आग

जानसठ कस्बे में क्रॉकरी के गोदाम में लगी आग  

HighLights

  1. जानसठ के प्रेम विहार कॉलोनी में क्रॉकरी गोदाम में आग लगी।

  2. दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

संवाद सहयोगी जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ कस्बे के काले गेट के सामने स्थित प्रेम विहार कॉलोनी में शनिवार को क्रॉकरी की दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और कॉलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का क्रोकरी का सामान जलकर राख हो गया।

गांव सालारपुर निवासी श्रीपाल पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित काले गेट के सामने प्रेम विहार कॉलोनी में प्रवेश करते ही क्रॉकरी की दुकान करता है। बराबर की दूसरी दुकान में वह दूध व घी की डेयरी करता है। दोनों दुकानों की दूसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है, जिसमें क्रोकरी का सामान रखा था।

शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे अचानक गोदाम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देखकर आसपास के दुकानदारों को आग लगने का पता चला। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। आग की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा सूचना मिलने पर करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

पाक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार 

सिखेड़ा : थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे मोनिस निवासी सिखरेड़ा को मुखबिर की सूचना पर जौली मुजफ्फरनगर मार्ग पर धंधेडा गांव की पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपित की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से चाकू मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया।