बुलंदशहर: चौराहे पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, मौके पर मच गई अफरातफरी
Bulandshahr News: बुलंदशहर के अहार स्थित अनूपशहर चौराहे पर एक पेड़ पर 10 फीट लंबा अजगर दिखने से लोगों में अफरातफरी मच गई।

अजगर का फाइल फोटो और बुलंदशहर में पेड़ पर चढ़े अजगर को देखने जुटी भीड़।
HighLights
अहार के अनूपशहर चौराहे पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर।
मौके पर जुटी भारी भीड़, मची अफरातफरी।
संवाद सूत्र, अहार (बुलंदशहर)। अहार स्थित अनूपशहर चौराहे पर शनिवार को शराब के ठेके के पास पेड़ पर चढ़ा करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरातफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते चौराहे पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
पेड़ पर अजगर की मौजूदगी से लोग आश्चर्य करने लगे। अनेक लोग उसे देखने के लिए मौके पर रुक गए। इस दौरान कुछ लोगों ने बांस की मदद से अजगर को पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतार लिया।
अजगर को पकड़ने के बाद आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस संबंध में डिप्टी रेंजर रोहन चौधरी ने बताया कि अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आरक्षित वन क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IFS हंसराज सिंह वर्मा? जो क्यूबा में होंगे भारत के राजदूत; UP के गांव से है इनका नाता
सरकारी स्कूल में निकला सांप, बच्चे हुए भयभीत
मुजफ्फरनगर: गांव योगेंद्र नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को भोजनावकाश के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचे एक छात्र की नजर सांप पर पड़ गई। सांप को देखते ही छात्र ने शोर मचा दिया।
सांप को देखकर बच्चों में भय का माहौल बन गया। शिक्षकों ने बच्चों को एक कमराों में भेज दिया। इसी बीच शिक्षक राजीव सहरावत ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को पकड़ लिया। वह सांप को विद्यालय परिसर से सुरक्षित बाहर ले गए और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
