मुजफ्फरनगर में आवारा आतंक: कुत्ते ने 6 लोगों को किया जख्मी; एक महिला और पुरुष को लगे कई टांके
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के टोडा-दभेड़ी मार्ग पर जंगल में एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा रखा है, जिसने आधा दर्जन ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कुत्ते ने टोडा-दभेड़ी मार्ग पर ग्रामीणों पर हमला किया।
ग्रामीणों ने खूंखार कुत्ते को पकड़वाने की मांग की।
संवाद सूत्र, रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र के टोडा-दभेड़ी मार्ग पर जंगल में आवारा आतंक कहर बरपा रहा है। आवारा कुत्ते ने हमला करके आधा दर्जन ग्रामीणों को जख्मी कर दिया। हमले में घायल एक महिला और पुरुष को कई टांके आए। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने खूंखार कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
गांव टोडा-दभेड़ी मार्ग पर जंगल में आवारा आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। खूंखार कुत्ता खेतों में जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा है। 60 वर्षीय शिव कैलाश ने बताया कि वे खेत पर पानी लगाने गए थे। वहां कुत्ते ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में उपचार कराया।
उनके चेहरे पर कई टांके आए हैं। 40 वर्षीय कुसुम पत्नी विकास प्रजापति खेत में चारा लेने गई थीं। चारा काटते समय उन पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उनका बुढ़ाना के भारद्वाज अस्पताल में उपचार कराया गया। उनके सिर में कई टांके आए।
यह भी पढ़ें- डेनमार्क की बहू संग वर्षों बाद गांव लौटा परिवार, देशी संस्कृति से हुए रूबरू; सिसौली में टिकैत बंधुओं ने दिया आशीर्वाद
40 वर्षीय इरफान पुत्र शेर मोहम्मद ने बताया कि साइबा व साकिब के साथ खेत पर गन्ना छिलाई करने गया था। आवारा कुत्ते ने हमला कर तीनों को घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। आवारा आतंक से भयभीत ग्रामीण टोली बनाकर खेतों में गन्ना छिलाई करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘बेटा गिरफ्तार है...’ बताते हुए कॉल कर बुजुर्ग महिला से ठग लिए 4.50 लाख रुपये, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ग्राम प्रशासक अनुज कुमार का कहना है कि टोडा-दभेड़ी के जंगल में कुत्ते के आतंक से लोग खबराए हुए हैं। आवारा कुत्ता हमला कर लोगों को जख्मी कर रहा है। उन्होंने आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर के 50 गांवों को मिलेगी रोडवेज बसों की सौगात, जलालाबाद डिपो से होगा संचालन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।