Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुजफ्फरनगर में माया फर्टिलाइजर फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ का नुकसान

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:52 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर में भोपा रोड स्थित एक स्प्रे मशीन फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था। फैक्ट्री में दवा छिड़काव की स्प्रे मशीनें बनती हैं। शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण फैक्ट्री बंद थी।

    Hero Image
    मुजफ्फरनगर में माया फर्टिलाइजर फैक्ट्री में लगी आग

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। खेत में दवा छिड़काव की स्प्रे मशीन बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग और पेपर मिल की कुल पांच गांड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

    हालांकि जब तक लगभग एक करोड़ रुपये का माल जलकर स्वाहा हो चुका था। आग लगने से समय फैक्ट्री बंद थी। धुआं उठने पर लोगों को आग की जानकारी हुई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित चांदपुर पुलिया के निकट माया फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड्स नामक फैक्ट्री संचालित है। जिसमें खेत में दवा छिड़काव की स्प्रे मशीन बनाई जाती है। शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण फैक्ट्री बंद थी।

    दोपहर लगभग दो बजे अचानक अंदर से धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका होने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार तत्काल दमकल कर्मियों के साथ तीन गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।

    आग बुझाने का कार्य शुरू किया। उस समय तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फैक्ट्री का गेट खुलवाकर शटर को तोड़ गया। आवश्यता पड़ने पर सिल्वरटोन व मीनू पेपर मिल से भी एक-एक गाड़ी बुलवाई गई।

    लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ अनुराग कुमार ने बताया कि प्लास्टिक की स्प्रे मशीन होने के कारण आग विकराल रूप धारम कर चुकी थी। फिलहाल आग का सही कारणों का नहीं पता चल सका है।

    वहीं, फैक्ट्री के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी फैक्ट्री बंद रहती है। इस दौरान फैक्ट्री की निगरानी के लिए गार्ड मौजूद था। लगभग दो बजे उसी ने सूचना दी कि अंदर से धुंआ निकल रहा है। जिसपर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन तब तक अंदर से लपटे उठ चुकी थी।

    आग के दौरान ही फैक्ट्री भवन का कुछ हिस्सा भी गिर गया। इसके अलाव कच्चा माल भी जलकर राख हो गया। इस आग हादसे में उनका लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया है। वह अपने स्तर से जांच कराएंगे।