Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ किलो स्मैक और 30 किलो गांजा समेत छह गिरफ्तार, शाहजहांपुर का गिरोह कई प्रदेशों में कर रहा स्मैक सप्लाई

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 06:53 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लगभग डेढ़ किलो स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गिरोह देशभर के विभिन्न राज्यों में स्मैक की सप्लाई करता था। इसके अतिरिक्त पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 किलो गांजा और चरस भी बरामद की है।

    Hero Image
    मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पुलिस ने लगभग डेढ़ किलो स्मैक के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के सरगना समेत दो आरोपित पकड़े हैं। यह गिरोह देशभर के विभिन्न राज्यों में स्मैक सप्लाई करता है। शाहजहांपुर से स्मैक लाकर मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर सप्लाई कर रहा था। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा भी पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये कीमत का 30 किलो गांजा व चरस बरामद की है। इस गिरोह के सरगना के घर पर ही गांजे की पुड़िया तैयार की जाती थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने गुरुवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर राहत उर्फ कासिम व अरशद अली निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। इनके बैग में लगभग 1.485 किलोग्राम स्मैक के साथ 60 जिपर पाउच बरामद किए। आरोपित राहत एक पखवाड़ा पूर्व पुलिस द्वारा पकड़े गए स्मैक बेचने वाले गिरोह का सरगना है। यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश में स्मैक सप्लाई करता है।

    गुरुवार को भी मुजफ्फरनगर, शामली एवं सहारनपुर में स्मैक सप्लाई करने आए थे। इस गिरोह के निशाने पर स्कूल, कालेज समेत युवा वर्ग रहता था। दोनों बदमाश अपने वाहन का प्रयोग नहीं करते थे। वे बस या ट्रेन से माल की सप्लाई करते थे। राहत के विरुद्ध नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) एक्ट में बुढ़ाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

    उधर, खतौली में बुधवार रात चेकिंग के दौरान गौरव उर्फ गौरा तथा उसके तीन साथी अरविंद, मोहित और शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा, 239 ग्राम चरस के साथ 28 हजार रुपये नगद और माल की आपूर्ति में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की है। गिरोह के सरगना गौरव के घर पर ही गांजा और चरस की पुड़िया तैयार होती थीं। गौरव के विरुद्ध विभिन्न थानों में 53 मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपितों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner