विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 साल के रोहन को एक शंका के कारण जीजा-साले ने मौत के घाट उतारा, मुजफ्फरनगर पुलिस से मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली 

By Jishan Mohamad Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 25 Sep 2026 07:01 PM (IST)

Muzaffarnagar News: भाकियू नेता विवेक राठी के बेटे रोहन की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित और इंसेट में रोहन का फाइल फोटो।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित और इंसेट में रोहन का फाइल फोटो।

HighLights

  1.  हाईवे पर खड़े रोहन को इमाम ने अपनी कार से मारी टक्कर।

  2. साले के साथ वापस आकर पोल खुलने के डर से मार डाला।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भाकियू के जिला सचिव एवं हरेटी गांव के प्रशासक विवेक राठी के पुत्र रोहन की हत्या अनहोनी की आशंका में इमाम जीजा व उसके साले ने की थी। कार से अपनी ससुराल देवबंद जा रहे इमाम नाजिम को बाइक के पास खड़े होकर फोन पर बात कर रहे रोहन को देखकर अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उसने रोहन को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

कुछ देर बाद नाजिम अपने साले सावेज के साथ फिर इसी स्थान पर पहुंचा। सावेज ने उसे पहचानते हुए बताया कि यह हरेटी ग्राम प्रशासक का पुत्र है। रोहन को घायल देखकर दोनों घबरा गए। इसके बाद दोनों ने उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी और उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। शुक्रवार अलसुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार दोपहर प्रेस वार्ता में बताया कि पुराकाजी के हरेटी गांव के प्रशासक एवं भाकियू के जिला सचिव विवेक राठी के 18 वर्षीय पुत्र रोहन की बुधवार देर रात हत्या कर शव को गांव के निकट नाली में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने रोहन के चाचा विनय राठी की तहरीर पर गुरुवार देर रात अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के राजफाश के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। शुक्रवार अलसुबह चार बजे पुलिस और एसओजी टीम दिल्ली-देहरादून हाईवे के भैंसानी पुल के नीचे चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को भैंसानी की ओर से एक कार व बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों वाहन चालक फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली से 27 वर्षीय नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी संगीपुर लक्सर, हरिद्वार और 21 वर्षीय शावेज पुत्र इफजुर रहमान निवासी गांव जहीरपुर, देवबंद सहारनपुर पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी में गया रोहन अब कभी लौटकर घर नहीं आएगा... मुजफ्फरनगर में भाकियू जिला सचिव के इकलौते बेटे की हत्या

पुलिस ने घायलों को पीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस, उनकी टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, रोहन के दोस्त की आर15 बाइक, एप्पल आइ फोन, स्मार्ट वाच तथा एक हजार रुपये बरामद किए।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में सोती रही पुलिस, चौकी से 200 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में हो गई लाखों की चोरी

एसएसपी ने बताया कि बुधवार रात नाजिम कार में सवार होकर अपनी ससुराल जहीरपुर जा रहा था। पुरकाजी बाईपास से उतरकर हरेटी-जहीरपुर जाने वाले खड़ंजे पर कुछ दूरी आगे उसे एक बाइक के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। उसको देखकर नाजिम को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर उसने अपनी कार से उसको टक्कर मार दी तथा कार लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद नाजिम अपने साले सावेज के साथ फिर उसी स्थान पर पहुंचा। सावेज ने युवक को पहचान लिया। रोहन की स्थिति देखकर दोनों घबरा गए। इसके बाद दोनों ने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- रूस की जेल में बंद बेटे की मां बोलीं- यूक्रेन युद्ध में शामिल होने का बनाया जा रहा दबाव; मदद को अखिलेश यादव से मिलीं