विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में सोती रही पुलिस, चौकी से 200 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में हो गई लाखों की चोरी

By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 23 Sep 2026 12:22 PM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के पास बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से लाखों की चोरी हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

HighLights

  1. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

  2. मीरापुर में बाइक चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गए।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की चुंगी पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र लाखों रुपये की चोरी कर ली गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने जांच की है।

रुड़की रोड पुंडीर टेलीकाम और बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। मंगलवार देर रात्रि में करीब 2:18 बजे यहां दो युवक पहुंचे। दोनों ने एटीएम की साइड में लगी प्लाई की दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखी लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी करने वाले युवकों ने रकम को एक जगह इकट्ठा करने के बाद उसकी तस्वीर खींची और लेकर चले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में प्रेमी के घर के बाहर युवती ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत

घर के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

मीरापुरः तुल्हेड़ी निवासी आमिर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 12 सितंबर की रात घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। घटना घर के पास लगे कैमरे में कैद हो गई थी। इसमें दो चोर बाइक को एक टाटा मैजिक में लादकर लेकर जाते हुए दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें- 'खाना मिलेगा और सोने को बिस्तर भी देंगे...पर तेंदुए को पकड़ो' मुजफ्फरनगर में वन विभाग की टीम को बंधक बनाकर बोले लाेग

मंगलवार सुबह एक सूचना के बाद पुलिस ने डिगढ़ेरा मार्ग से बिट्टू निवासी ग्राम नियामतपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर व हाल निवासी रुड़की तथा रितिक निवासी गांव नियामतपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर को चोरी की बाइक तथा टाटा मैजिक के साथ गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- जमीन के बंटवारे में रिश्ते तार-तार: मुजफ्फरनगर में भाकियू नेता को सगे भाई ने मारी गोली