Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में एक और सनसनीखेज वारदात, भाभी की हत्या कर बोरे में भरकर नहर में फेंका शव; देवर फरार

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 07:37 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के दौलतपुर गांव में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। देवर ने कुंडल छीनने का विरोध करने पर महिला को मारा और शव को बोरे में भरकर रजवाहे में फेंक दिया। पुलिस ने मेरठ जिले से महिला का शव बरामद कर लिया है और आरोपी देवर की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की सही वजह आरोपित के पकड़े जाने पर स्पष्ट होगी।

    Hero Image
    सरधना (मेरठ) क्षेत्र के गांव कालंदी के निकट रजवाहा से बोरे में बंद सरोज का शव निकालते युवक। सौ. पुलिस

    संवाद सूत्र, सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तीन दिन से लापता गांव दौलतपुर की वृद्धा की हत्या कर दी गई। वारदात को देवर ने कुंडल छीनने का विरोध करने पर अंजाम दिया और हत्या के उपरांत शव को बोरे में भरकर आरोपित ने रजवाहा में फेंक दिया था। पुलिस ने मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में स्थित गांव कालंदी के निकट रजवाहा से शव बरामद कर लिया है। आरोपित देवर को पुलिस तलाश रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिखेड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अविनाश ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 65 वर्षीया मां सरोज गत 11 अप्रैल से लापता है। उसने आशंका जताई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मां की हत्या कर शव को छिपा दिया है।

    पुलिस ने सीसीटीवी से लगाया पता

    पुलिस ने छानबीन की और गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। उसमें महिला का 56 वर्षीय देवर भंवर सिंह पुत्र कंवल सिंह अपनी बाइक पर बोरे में कुछ लेकर जाता दिखा और मात्र 15 मिनट बाद बाइक लेकर वापस आ गया था।

    सोमवार की सुबह जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी के रजवाहा में महिला का शव बोरे में बंद मिला। सिखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रजवाहा में पड़ा बोरे में बंद सरोज का शव बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। आरोपित भंवर सिंह फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में टीम लगी है।

    महिला के सोने के कुंडल गायब हैं, आशंका है कि उन्हें छीनने का विरोध करने पर आरोपित भंवर सिंह ने अपनी भाभी सरोज की हत्या की। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की सही वजह आरोपित के पकड़े जाने पर स्पष्ट होगी।

    दौलतपुर से मेरठ क्षेत्र में जाता है रजवाहा

    कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि सरोज अपने देवर भंवर सिंह के घर जाती है। कुछ देर बाद बाइक पर भंवर सिंह बोरे में कुछ रखकर दौलतपुर रजवाहा की तरफ जाता दिखा। यह रजवाहा गांव दौलतपुर से होते हुए मेरठ क्षेत्र में जाता है।

    इसे भी पढ़ें: एटा में आंबेडकर शोभा यात्रा से पहले अनुसूचित जाति के युवक को गोली मारी, कई दुकानों में तोड़फोड़; भारी पुलिस तैनात