विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में पीएम आवास की गुणवत्ता खराब, सड़कें उखाड़ने पर भड़के मंत्री; अधिकारियों को लगाई फटकार

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:19 PM (GMT+05:30)

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में पीएम आवास की खराब गुणवत्ता और बार-बार सड़कों की खुदाई पर नाराजगी जताई। 

मुजफ्फरनगर में विकास भवन के सभागार में बैठक लेते राजयमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल। सौजन्य: सूचना विभाग

मुजफ्फरनगर में विकास भवन के सभागार में बैठक लेते राजयमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल। सौजन्य: सूचना विभाग

HighLights

  1. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीएम आवास की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

  2. सड़कों की बार-बार खुदाई और मरम्मत न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

  3. अधिकारियों को समन्वय सुधारने और भ्रष्टाचार रोकने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शहर में जगह-जगह सड़कों को उखाड़ने पर सख्त नाराजगी जताई। साथ ही पीएम आवास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।

विकास भवन के सभागार में बैठक में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना है, न कि उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगवाना। भवनों के नक्शे स्वीकृत करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है, जबकि नक्शे अनावश्यक रूप से लंबित रखे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों की गुणवत्ता बेहद खराब है।

पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है तथा निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं कि दीवारों में कील ठोकने पर रेत निकलता है। जल निगम पानी की टंकियों एवं पाइपलाइन संबंधी कार्यों के लिए जिन सड़कों को खोदा गया है, उनकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं सहायक अभियंता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर एक ही सड़क को कितनी बार बनाया जाएगा और कितनी बार खोदा जाएगा। कभी बिजली के तारों और खंभों के नाम पर, तो कभी गैस पाइपलाइन के नाम पर नई बनी सड़कों को दोबारा खोद दिया जाता है। यह अनुचित है।

विभागों में आपसी समन्वय का अभाव है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि गांवों में स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए।

सीएमओ डा. सुनील सिंह तेवतिया से कहा कि भ्रष्टाचार की लगातार शिकायत मिल रही है। इस पर अंकुश लगाया जाए। साथ ही श्रम विभाग से पात्रों को योजनाओं का लाभ न मिलने पर सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम सुनील कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सीडीओ अमित कुमार समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में 16 करोड़ की ठगी का राजफाश, दो प्रतिशत लाभ कमाने के लालच में फंसा कुलदीप गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर पिता और सौतेली मां ने बेटी को गंगनहर में फेंका, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।