यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muzaffarnagar: शादी में बिचौलिए को पहनाई जूते की माला, युवक बोल- नहर में कूदकर दे दूंगा जान
भगवानपुर क्षेत्र के इस युवक ने गांव के ही एक युवक का रिश्ता मुजफ्फरनगर में कराया था। इसी बीच युवक ...और पढ़ें

रुड़की, जागरण संवाददाता। इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक के गले में जूतों की माला डालकर उसको पीट रहे हैं। युवक भगवानपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जबकि वारदात मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में हुई है। अभी तक किसी ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
दरअसल, भगवानपुर क्षेत्र के इस युवक ने गांव के ही एक युवक का रिश्ता मुजफ्फरनगर में कराया था। इसी बीच युवक ने दोनों ही परिवारों को अंधेरे में रखकर ऐसी हरकतें करना शुरु कर दिया, जिससे दोनों ही परिवार उससे नाराज हो गए।
दोनों परिवारों ने इस युवक को मुजफ्फरनगर में बुला लिया और उसके गले में न केवल जूतों की माला डाली, बल्कि उसको पीटा भी गया। आहत युवक का कहना है कि वह नहर में कूदकर अपनी जान दे देगा। हालांकि अभी तक किसी ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
