विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गन्ने की कम मिठास से गुड़ रिकवरी प्रभावित, मुजफ्फरनगर में दाम 65 रुपये प्रति किलो

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:41 PM (IST)

अक्टूबर में अधिक बारिश से गन्ने में मिठास और चीनी/गुड़ की रिकवरी कम हुई है, जिससे उत्पादन घट गया है।   

मुजफ्फरनगर के गांव छछरौली में कोल्हू में गुड़ बनाते श्रमिक। जागरण

मुजफ्फरनगर के गांव छछरौली में कोल्हू में गुड़ बनाते श्रमिक। जागरण

HighLights

  1. अक्टूबर की बारिश से गन्ने में मिठास और रिकवरी घटी।

  2. गुड़ की रिकवरी घटने से उत्पादन कम, मांग बढ़ी।

  3. कम उत्पादन के बावजूद गुड़ के दाम 65 रुपये प्रति किलो।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। इस बार गन्ने में मिठास कम है। अक्टूबर में अधिक बरसात के चलते फसल में पानी भरा रहा। गन्ने में चीनी की रिकवरी नौ प्रतिशत से कम रहने के कारण चीनी मिलों का सत्र देर से शुरू हुआ है। गन्ने से गुड़ की रिकवरी भी घटी है। पिछले साल नवंबर में एक कुंतल गन्ने से 12 किलो गुड़ बनता था, जबकि इस बार 10-11 किलो ही बन रहा है। हालांकि, गुड़ के दाम 65 रुपये प्रति किलो पहुंचने से कोल्हू संचालक मुनाफे में हैं।

कोल्हुओं का सीजन शुरू हुए एक माह हो चुका है, लेकिन गन्ने की कम मिठास संचालकों के लिए चिंता का विषय है। मिलों में चीनी की रिकवरी की तरह कोल्हुओं के मुनाफे पर गुड़ की रिकवरी का असर पड़ता है। नवंबर के मध्य तक गन्ने में मिठास बढ़ जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

संचालकों के अनुसार, पिछले वर्षों के मुकाबले गुड़ बनाने के लिए अधिक गन्ने की पेराई करनी पड़ रही है। उत्पादन कम होने से मांग बनी हुई है और गुड़ कारोबारी कोल्हुओं से ही गुड़ खरीद रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार उन्हें अब तक के सबसे अच्छे दाम मिल रहे हैं।

सरकार जल्द घोषित करे गन्ना मूल्य

जनपद में करीब दो हजार कोल्हू चल रहे हैं। गेहूं की बुवाई के लिए किसान चीनी मिलों और कोल्हुओं में गन्ना डाल रहे हैं। कोल्हुओं में गन्ने का दाम 380-400 रुपये कुंतल मिल रहा है। गांव बेलड़ा के किसान सुभाष सिंह ने कहा कि सरकार को गन्ना मूल्य जल्द घोषित करना चाहिए। चुनावी साल में, जब चीनी के दाम 60 रुपये प्रति किलो से अधिक हैं, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: दुल्हन की विदाई में बरातियों ने चलाए पटाखे, चिंगारी से बारदाने के गोदाम में लगी भीषण आग

यह भी पढ़ें- कंबोडिया से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क, मुजफ्फरनगर पुलिस ने सिम डिस्ट्रीब्यूटर समेत 3 को दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।